Publish Date: Sat, 26 May 2018 (22:12 IST)
Updated Date: Sat, 26 May 2018 (23:07 IST)
नई दिल्ली। इस समय पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। तेल कंपनियां रोज कच्चे तेल की कीमतों का हवाला देकर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा रही हैं। आज लगातार 13वें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई।
चौंकाने वाली बात यह है कि कल शुक्रवार को ही कच्चे तेल की कीमतों में 3 से 4 डॉलर की कमी हुई है। रूस और संयुक्त अरब अमीरात के नए समझौते के तहत कच्चे तेल के दाम गिरे हैं। इसके बाद भी भारत में तेल के दाम बढ़ाना समझ से परे है।