Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महंगाई की मार, मुंबई में पेट्रोल 113 रुपए पार, चेन्नई में डीजल 100 रुपए प्रति लीटर

Advertiesment
हमें फॉलो करें महंगाई की मार, मुंबई में पेट्रोल 113 रुपए पार, चेन्नई में डीजल 100 रुपए प्रति लीटर
, शनिवार, 23 अक्टूबर 2021 (08:01 IST)
नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने शुक्रवार को भी एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की। दोनों के दाम 35-35 पैसे बढ़ गए। मुंबई में पेट्रोल के दाम 113 रुपए के पार पहुंच गए वहीं चेन्नई में डीजल 100 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
 
इंडियन ऑयल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल के दाम बढ़कर 107.24 रुपए प्रति लीटर हो गए ज‍बकि डीजल की कीमत भी 95.97 प्रति लीटर हो गई। 4 महानगरों में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल मुंबई में हैं। यहां इसके दाम 113.12 रुपए प्रति लीटर है। देश की आर्थिक राजधानी में डीजल 104 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
 
चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल क्रमश: 104.22 और 107.78 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं डीजल की कीमत भी बढ़कर 100.25 और 99.08 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई।
 
webdunia
देशभर में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर के स्तर को पार कर चुकी है जबकि राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्‍ट्र समेत करीब आधा दर्जन राज्यों में डीजल भी 100 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा कीमत पर मिल रहा है।

उल्लेखनीय है कि तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम तय करती है। हर शहर में दोनों ईंधनों के दाम अलग अलग होते हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

त्रिपुरा में सांसद सुष्‍मिता देव पर हमला, भाजपा पर भड़की TMC