Publish Date: Thu, 18 Oct 2018 (08:03 IST)
Updated Date: Thu, 18 Oct 2018 (08:05 IST)
पेट्रोल-डीजल के दाम में गुरुवार को मामूली गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में पेट्रोल के दाम 21 पैसे और डीजल के दाम 11 पैसे प्रतिलीटर कम किए गए हैं।
इस समय दिल्ली में पेट्रोल का दाम 82.62 रुपए प्रतिलीटर है, जब कि डीजल 75.58 रुपए प्रतिलीटर है। मुंबई पेट्रोल और डीजल के दाम में क्रमशः 21 पैसे और 11 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है। मुंबई में पेट्रोल जहां 88.08 रुपए प्रतिलीटर है, वहीं डीजल 79.24 रुपए प्रतिलीटर है।
मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 11 पैसे जबकि डीजल के रेट में 24 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। तेल के बढ़ती कीमतों के कारण मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर है। पिछले करीब सवा महीने से पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।
webdunia
Publish Date: Thu, 18 Oct 2018 (08:03 IST)
Updated Date: Thu, 18 Oct 2018 (08:05 IST)