Publish Date: Thu, 17 Feb 2022 (08:31 IST)
Updated Date: Thu, 17 Feb 2022 (08:35 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की लगातार बढ़ती कीमतों के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों ने दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम पिछले 3 महीने से भी ज्यादा समय से स्थिर बनाए हुए हैं। मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब भी सबसे ज्यादा 110 रुपए के आसपास बनी हुई है। गुरुवार को चेन्नई में पेट्रोल की कीमत घटकर 101.40 पर आ गई है। देश के चारों महानगरों में सिर्फ चेन्नई में कीमतें बदली हैं।
4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए और डीजल 86.67, मुंबई में पेट्रोल 109.98 और डीजल 94.14, चेन्नई में पेट्रोल 101.51 और डीजल 91.53 तथा कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर दिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है।