Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

2 दिन बढ़ने के बाद स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव

Advertiesment
हमें फॉलो करें Petrol Diesel
, बुधवार, 20 जनवरी 2021 (11:35 IST)
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार 2 दिन बढ़ने के बाद बुधवार को स्थिर रहे। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज बुधवार को 85.20 रुपए प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा। मुंबई में यह 91.80 रुपए, चेन्नई में 87.85 रुपए और कोलकाता में 86.63 रुपए प्रति लीटर के भाव बिका।
चारों महानगरों में इसकी कीमत रिकॉर्ड स्तर पर है। डीजल की कीमत दिल्ली में 75.38 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रही, जो 30 जुलाई 2020 के बाद का रिकॉर्ड स्तर है। इसकी कीमत मुंबई में 82.13 रुपए, चेन्नई में 80.67 रुपए और कोलकाता में 78.97 रुपए प्रति लीटर पर रही, जो तीनों महानगरों में अब तक का रिकॉर्ड उच्च भाव है।
 
पेट्रोल डीजल
 
दिल्ली : 85.20 : 75.38
 
मुंबई : 91.80 : 82.13
 
चेन्नई : 87.85 : 80.67
 
कोलकाता : 86.63 : 78.97। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज से सेंसेक्स 170 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 14,590 के पार