Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

23 दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, 5 राज्यों में चुनावों के कारण सरकार नहीं बढ़ा रही है दाम

हमें फॉलो करें 23 दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, 5 राज्यों में चुनावों के कारण सरकार नहीं बढ़ा रही है दाम
, सोमवार, 22 मार्च 2021 (11:59 IST)
नई दिल्ली। घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज सोमवार को लगातार 23वें दिन भी स्थिरता बनी रही। विदेशी बाजारों में कच्चे तेल में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली में अभी 91.17 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 81.47 रुपए प्रति लीटर पर है। 27 फरवरी को इन दोनों की कीमतों में क्रमश: 24 और 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी और इन दोनों की कीमतें पूरे देश में सार्वकालिक रिकॉर्ड स्तर पर हैं।

 
तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार सोमवार को इन दोनों ईंधनों की कीमतें स्थिर हैं। जानकारों का कहना है कि देश 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के कारण अभी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

JanataCurfew का एक साल, सोशल मीडिया यूजर्स मना रहे हैं Anniversary