20 दिन में पेट्रोल 4.55 रुपए महंगा, 5.05 रुपए बढ़े डीजल के दाम

Webdunia
बुधवार, 20 अक्टूबर 2021 (07:32 IST)
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को भी दोनों ईंधनों के दाम में प्रति लीटर 35-35 पैसे बढ़ गए। अक्टूबर के 20 दिन में से 15 दिन तेल कंपनियों ने इन दोनों ईंधनों को दाम बढ़ाए गए हैं। इस माह दिल्ली में पेट्रोल जहां 4.55 रुपए महंगा हुआ है, तो डीजल के दाम भी 5.05 रुपए बढ़ गए।

इंडियन ऑयल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल के दाम बढ़कर 106.19 रुपए प्रति लीटर हो गए ज‍बकि डीजल की कीमत भी 94.92 प्रति लीटर हो गई। देश में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल श्रीगंगानगर में है। यहां लोगों को एक लीटर पेट्रोल के लिए करीब 119 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं जबकि डीजल भी करीब 110 रुपए प्रति लीटर है।

4 महानगरों में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल मुंबई में हैं। यहां इसके दाम 112.11 रुपए प्रति लीटर है। देश की आर्थिक राजधानी में डीजल 102.89 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
 
 
देशभर में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर के स्तर को पार कर चुकी है जबकि राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्‍ट्र समेत करीब आधा दर्जन राज्यों में डीजल भी 100 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा कीमत पर मिल रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम तय करती है। हर शहर में दोनों ईंधनों के दाम अलग अलग होते हैं। पिछले 15 महीने में पेट्रोल डीजल के दाम 35 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फोटोबाजी के चक्कर में 6 फुट गहरे गड्ढे में गिरे नेताजी, नींव में सीमेंट डालने की कोशिश में फिसला पैर

निमिषा प्रिया के परिजन फांसी टलने से खुश, जिंदा रहने की उम्मीद भी बढ़ी

चीन में जिनपिंग-जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज, विदेश मंत्री चला रहे हैं सर्कस

Samosa, जलेबी जैसे फूड प्रोडक्ट पर चेतावनी लेबल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने नहीं दिया निर्देश, पीआईबी ने बताया सच

मोटापे की फिक्र या फास्‍टफूड माफिया की साजिश, समोसे जलेबी नाश्‍ते पर चेतावनी, पित्‍जा बर्गर क्‍या अमृत है?

सभी देखें

नवीनतम

मोदी कैबिनेट की पीएम धन-धान्य कृषि योजना को मंजूरी, 1.7 करोड़ किसानों को मिलेगा फायदा

झारखंड में मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 2 नक्सलियों को किया ढेर, सीआरपीएफ का एक जवान शहीद

Student dies in Odisha: बीजद के प्रदर्शन के दौरान अफरा-तफरी, पुलिस ने की पानी की बौछार

LIVE : मोदी कैबिनेट में 3 बड़े फैसलों को मंजूरी, शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा की सराहना

कब ली गई थी भारत के नोट पर छपी गांधी जी की तस्वीर? जानें इतिहास

अगला लेख