पीयूष गोयल ने बताया, पीएम मोदी ने 10 साल में भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए क्या किया?

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 साल में क्या किया? वह भारत को 11वीं सबसे बड़ी जीडीपी से पांचवीं सबसे बड़ी जीडीपी पर ले गए।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 15 जनवरी 2025 (11:01 IST)
Piyush Goyal on Indian economy : केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि 2027 तक जापान और जर्मनी से आगे निकलकर भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। गोयल ने तमिल पत्रिका ‘तुगलक’ की वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 साल में क्या किया? वह भारत को 11वीं सबसे बड़े जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) से पांचवीं सबसे बड़े जीडीपी पर ले गए।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने 2014 में अनुमान लगाया था कि 30 वर्ष में भारत तीसरी सबसे बड़ी जीडीपी वाला देश बन जाएगा। मोदी ने क्या किया? उन्होंने कहा था कि मैं इसे आधे से भी कम समय में कर दूंगा और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं मित्रों, 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा...जापान और जर्मनी से आगे...केवल 13 वर्षों में न कि 30 वर्षों में। यह प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता तथा दृढ़ विश्वास है।
 
उन्होंने कहा कि 19 देशों ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया है। इनमें से आठ मुस्लिम बहुल, 10 ईसाई बहुल और एक बौद्ध बहुल देश है। उन्होने कहा कि कुछ लोग जो भारत और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ झूठी कहानी गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, उसका इससे बेहतर जवाब कोई नहीं हो सकता।
 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह सच्ची धर्मनिरपेक्षता वाले सबसे समावेशी नेता हैं, जो तुष्टिकरण की राजनीति में विश्वास नहीं करते हैं, वह सबका साथ, सबका विकास में विश्वास करते हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमित शाह बोले- नक्सलवाद के अभिशाप से मुक्त होगा देश, नक्सलियों से की यह अपील

भारत ने बांग्लादेश को दी चेतावनी, खुद के गिरेबान में झांक लो, बंगाल हिंसा पर ज्ञान न दे

अमेरिका ने दी भारतीय छात्रों को चेतावनी, कानून का उल्लंघन करने वालों को होगी सजा

तमिलनाडु के CM स्टालिन ने अमित शाह को दी चुनौती, जानिए किन मुद्दों पर साधा निशाना...

ये हैं दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देशों की नई लिस्ट, क्या कायम है अमेरिका का दबदबा? जानिए भारत का नंबर

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: दिल्ली NCR और उत्तर भारत में वर्षा की संभावना, पहाड़ों पर हिमपात का अलर्ट

जेईई मेन का रिजल्ट जारी, 24 छात्रों ने किया 100 पर्सेंटाइल स्कोर

कौन है सीलमपुर की लेडी डॉन जिकरा, जिसे पुलिस ने कुणाल मर्डर केस में किया गिरफ्तार

नेपाल में आखिर क्यों नहीं थम रहा उबाल

LIVE: दिल्ली के मुस्तफाबाद में बड़ा हादसा, 4 मंजिला इमारत गिरी, 4 की मौत

अगला लेख