PNB को तीसरी तिमाही में 492 करोड़ का घाटा

Webdunia
मंगलवार, 4 फ़रवरी 2020 (16:14 IST)
नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एकल आधार पर 492.28 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ है। फंसे कर्ज के एवज में प्रावधान बढ़ने से बैंक को घाटा हुआ है। 1 साल पहले इसी तिमाही में बैंक को 246.51 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ था। वहीं सितंबर तिमाही में बैंक को 507.05 करोड़ रुपए का लाभ हुआ था।
 
पीएनबी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि बैंक की कुल आय दिसंबर, 2019 को समाप्त तिमाही में 15,967.49 करोड़ रुपए रही जबकि 1 साल पहले इसी तिमाही में उसकी आय 14,854.24 करोड़ रुपए थी।
 
बैंक ने आलोच्य तिमाही में फंसे कर्ज के एवज में 4,445.36 करोड़ रुपए का प्रावधान किया जबकि 1 साल पहले इसी तिमाही में यह राशि 2,565.77 करोड़ रुपए रही थी।
 
एकीकृत आधार पर बैंक को 2019-20 की तीसरी तिमाही में 501.93 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ, वहीं 1 साल पहले इसी तिमाही में उसे 249.75 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ था।
 
एकीकृत आधार पर आलोच्य तिमाही में आय 16,211.24 करोड़ रुपए रही, जो 1 साल पहले 2018-19 की इसी तिमाही में 15,104.94 करोड़ रुपए थी।
 
बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) दिसंबर 2019 को समाप्त तिमाही में सकल कर्ज का कम होकर 16.30 प्रतिशत रही। 1 साल पहले इसी तिमाही में यह 16.33 प्रतिशत थी।
 
बैंक का शुद्ध एनपीए (फंसा कर्ज) आलोच्य तिमाही में घटकर 7.18 प्रतिशत रहा, जो 1 साल पहले 2018-19 की इसी तिमाही में 8.22 प्रतिशत थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

देश को ऑपरेशन तंदूर चाहिए था, सिंदूर नहीं, लोकसभा में सपा सांसद राजभर का बयान

जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों को लेकर क्‍या बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

डोनाल्ड ट्रंप का मुंह बंद कराओ या भारत में.. संसद में दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से की यह मांग

अगला लेख