पीएनबी करेगा 1320 करोड़ रुपए की वसूली, 21 एनपीए खातों को बेचेगा

Webdunia
गुरुवार, 13 सितम्बर 2018 (13:35 IST)
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) 1320 करोड़ रुपए के फंसे कर्ज की वसूली के लिए करीब दो दर्जन एनपीए (गैर निष्पादित परिसंपत्ति) खातों को बेचने जा रहा है। बैंक ने इसके लिए बोली आमंत्रित की है।


बैंक के फंसे कर्ज की वसूली का काम संभालने वाले विभाग एसएएसटीआरए ने कुल 21 खातों की बिक्री की पेशकश की है। इन पर कुल 1320.19 करोड़ रुपए का कर्ज है। पीएनबी ने अधिसूचना में कहा, हम इन एनपीए खातों को संपत्ति पुनर्गठन कंपनियों (एआरसी), बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों को बेचना चाहते हैं।

यह नियामकीय दिशानिर्देशों और बैंक की नीति में उल्लेखित नियमों और शर्तों के अनुरूप है। बैंक ने कहा कि केवल ई-नीलामी के माध्यम से ही बोली जमा की जा सकेगी। ई-नीलामी 20 सितंबर से बैंक के पोर्टल पर शुरू होगी।

जिन खातों को बिक्री के लिए रखा जाएगा, उनमें मोजर बेयर सोलर (233.06 करोड़ रुपए), डिवाइन एलॉय एंड पावर कंपनी (200.87 करोड़ रुपए) डिवाइन विद्युत (132.66 करोड़) चिंचोली शुगर एंड बायो इंडस्ट्रीज (114.42 करोड़) अर्शिया नॉर्दन एफटीडब्ल्यूजेड (96.70 करोड़), बिरला सूर्या (73.58 करोड़) समेत अन्य कंपनियां शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले पीएनबी ने अप्रैल में तीन और जुलाई में भी तीन एनपीए खातों की बिक्री की थी। इन पर 350 करोड़ रुपए से अधिक का बकाया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

सरकार पहलगाम हमले के पीड़ितों से माफी मांगे : जया बच्चन

iPhone 15 हुआ सस्ता, जानिए क्या 128 GB वाले स्मार्टफोन की कीमत

Tsunami: हवाई और जापान के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी को घटाकर बदला परामर्श में

अब बगैर हेलमेट इंदौर में नहीं मिलेगा पेट्रोल, अस्‍पताल, मेडिकल केस में रहेगी छूट

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

अगला लेख