Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पेट्रोल-डीजल के भावों में फिर हुई वृद्धि, दिल्ली में पेट्रोल 29 और डीजल 34 पैसे महंगा

हमें फॉलो करें पेट्रोल-डीजल के भावों में फिर हुई वृद्धि, दिल्ली में पेट्रोल 29 और डीजल 34 पैसे महंगा
, शुक्रवार, 14 मई 2021 (08:41 IST)
नई दिल्ली। 1 दिन के ठहराव के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में शुक्रवार को फिर बढ़ोतरी की गई। देश के 4 बड़े महानगरों में पेट्रोल के दाम 29 पैसे तक और डीजल के दाम 36 पैसे तक बढ़ाए गए। इस दिनों दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर हैं और रोज नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। दिल्ली में डीजल भी आज शुक्रवार की वृद्धि के बाद 83 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है जबकि मुंबई में यह पहली बार 90 रुपए प्रति लीटर के पार निकल गया। चेन्नई में पेट्रोल पहली बार 94 रुपए प्रति लीटर से ऊपर पहुंच गया।

 
अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत 29 पैसे बढ़कर 92.34 रुपए और और डीजल की कीमत 34 पैसे बढ़कर 82.95 रुपए प्रति लीटर पर हो गई। इस महीने दिल्ली में अब तक पेट्रोल 1.94 रुपए और डीजल 2.22 रुपए महंगा हो चुका है।
 
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 29 पैसे, 25 पैसे और 28 पैसे बढ़ी। 1 लीटर पेट्रोल मुंबई में 98.65 रुपए, चेन्नई में 94.09 रुपए और कोलकाता में 92.44 रुपए का बिका। डीजल की कीमत मुंबई में 36 पैसे बढ़कर 90.11 रुपए, चेन्नई में 32 पैसे बढ़कर 87.81 रुपए और कोलकाता में 34 पैसे बढ़कर 85.79 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इसराइल का हमास से जुड़ी इमारतों पर बड़ा हमला, 9000 रिजर्व सैनिकों की नियुक्ति