गिरते शेयर बाजार और दिल्ली हिंसा के तनाव के बीच अर्थव्यवस्था पर केंद्र सरकार के लिए आईं दो अच्छी खबरें

Webdunia
शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2020 (18:23 IST)
नई दिल्ली।‍ गिरते शेयर बाजार और दिल्ली हिंसा के बीच अर्थव्यवस्था के मद्देनजर दो अच्‍छी खबरें आईं। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 4.7 प्रतिशत रही, वहीं विदेशी मुद्रा भंडार में भी रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। दूसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 4.5 प्रतिशत रही थी। पहली तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 5 प्रतिशत थी। चालू वित्त वर्ष में विकास दर 5.0 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है। 
 
रिकॉर्ड स्तर पर विदेशी मुद्रा भंडार : स्वर्ण भंडार में बड़ी वृद्धि के कारण देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार 22वें सप्ताह बढ़ता हुआ 21 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 476.12 अरब डॉलर के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
 
ALSO READ: शेयर बाजार पर लगा कोरोना वायरस का 'संक्रमण', 1448 अंक गिरा सेंसेक्स
 
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 21 फरवरी को समाप्त सप्ताह में देश के विदेशी मुद्रा के भंडार में 2.90 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई और यह 476.12 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो अब तक का रिकॉर्ड स्तर है। इससे पहले 14 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 3.09 अरब डॉलर बढ़कर 476.09 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।
 
ALSO READ: चांदी में बड़ी गिरावट, 1700 रुपए लुढ़की, सोना भी टूटा
 
आरबीआई के अनुसार, 21 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 49 करोड़ डॉलर की गिरावट रही और यह 441.46 अरब डॉलर रह गया। सप्ताह के दौरान आरबीआई ने सोने की खरीद की जिससे स्वर्ण भंडार 53.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 29.66 अरब डॉलर हो गया और इसके दम पर ही कुल विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी हुई।
 
आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.50 करोड़ डॉलर घटकर 3.58 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 40 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 1.43 अरब डॉलर रह गया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं नेपाल में भड़की हिंसा का असली गुनहगार, क्‍यों चर्चा में हैं ओली को इशारों पर नचाने वाली चीनी सुंदरी हाओ यांकी

नेपाल में तख्तापलट के पीछे एक और कहानी, कौन हैं हृदयेन्द्र शाह और क्या है राज परिवार से इनका संबंध

Nano Banana 3d figurines क्या है, Ghibli के बाद क्यों हुआ इतना वायरल, सोशल मीडिया पर पोस्ट की होड़, खुद कैसे करें क्रिएट

Alto और Wagon R होगी देश की सबसे सस्ती कार, क्या है GST का गणित

नेपाल में तख्तापलट के बाद अंतरिम सरकार के गठन पर गहराया संकट, बड़ा सवाल, क्या भटक गया Gen-Z आंदोलन?

सभी देखें

नवीनतम

काठमांडू जाने वाली SpiceJet उड़ान आग लगने की आशंका के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर लौटी

संकटग्रस्त अफ़ग़ानिस्तान में भूकम्प से बिगड़े हालात, राहत के लिए सहायता अपील

धधकते युद्धों और भू-राजनैतिक तनावों के बीच, वैश्विक सैन्य ख़र्च रिकॉर्ड स्तर पर

नेपाल संकट : राजनैतिक उथलपुथल के बीच, सुरक्षा व्यवस्था के लिए सेना तैनात

ग़ाज़ा: इसराइली कार्रवाई में तेज़ी, पश्चिमी तट के हिस्से को जबरन हड़पने की आशंका पर चिन्ता

अगला लेख