टाटा के खिलाफ अदालत जाने से मिस्त्री का इंकार

Webdunia
मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016 (19:43 IST)
नई दिल्ली। देश की अग्रणी औद्योगिक समूह टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस पलोनजी मिस्त्री ने टाटा के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाने के संबंध में आई खबरों का मंगलवार को खंडन करते हुए कहा कि उन्होंने कोई कैविएट दायर नहीं किया है। 
                
टाटा संस के निदेशक मंडल ने सोमवार को ही अप्रत्याशित रूप से मिस्त्री को पद से हटाए जाने और रतन टाटा को अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की थी। इस घटनाक्रम के बाद ही मीडिया में इस संबंध में खबरें आ रही थीं कि मिस्त्री ने टाटा के खिलाफ 'कैविएट' दायर किया है। 
         
मिस्त्री के कार्यालय ने आज वक्तव्य जारी करते हुए इन खबरों का खंडन किया। वक्तव्य के अनुसार, मिस्त्री ने कोई भी कैविएट दायर नहीं किया है। उन्होंने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि ऐसी स्थिति में कई तरह की बातें उठती ही हैं। 
              
कैविएट एक तरह की नोटिस है, जो वह वादी दायर करता है, जिसे अपने खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने का भय हो। वादी कैविएट के जरिए चेतावनी देता है कि उसे अपने खिलाफ किसी मामले के चलाए जाने से नोटिस के माध्यम से उसकी जानकारी दी जाए। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र में शर्मनाक घटना: छात्राओं को पीरियड्स के नाम पर नंगा कर जांचा

मध्यप्रदेश के PWD मंत्री का 'गड्ढा सिद्धांत': क्या सड़कें और गड्ढे हमेशा साथ रहेंगे?

बेंगलुरु में आवारा कुत्तों को खाने में मिलेगा चिकन और चावल

नेहरू-गांधी परिवार के महिमामंडन वाली किताबें राजस्थान सरकार ने कोर्स से हटाईं

NSA डोभाल ने बताया, Operation sindoor में हमने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर साधा सटीक निशाना

सभी देखें

नवीनतम

UP : नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, विरोध पर दी थी धमकी, आरोपी पिता गिरफ्तार

काकीनाडा में मेडिकल कॉलेज के 4 कर्मचारियों ने किया छात्राओं का यौन उत्पीड़न, 50 लड़कियों ने दर्ज कराई शिकायत

टाइटलर ने भीड़ से लूटने और सिखों को मारने के लिए कहा था, 70 साल की बुजुर्ग सिख की गवाही

नेहरू-गांधी परिवार के महिमामंडन वाली किताबें राजस्थान सरकार ने कोर्स से हटाईं

वाराणसी : लगातार बढ़ रहा गंगा का जल स्तर, दशाश्वमेध घाट पर अब छत से हो रही आरती

अगला लेख