रिलायंस इंडस्ट्रीज का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 19299 करोड़

Webdunia
शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023 (20:14 IST)
Reliance Industries fourth quarter results: रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2022-23 और Q4 यानी चौथी तिमाही के नतीजे घोषित किए। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 19 प्रतिशत बढ़कर 19,299 करोड़ रुपए रहा है। कंपनी का यह अब तक का सर्वाधिक तिमाही लाभ है। 
 
रिलायंस ने शुक्रवार शाम को जनवरी-मार्च 2023 तिमाही के वित्तीय नतीजों की सूचना शेयर बाजारों को भेजी। इसके मुताबिक, एक साल पहले की समान तिमाही में उसने 16,203 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।
 
रिलायंस इंडस्ट्रीज का वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी एवं अंतिम तिमाही में परिचालन राजस्व भी एक साल पहले के 2.11 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 2.16 लाख करोड़ रुपए हो गया। समूचे वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का शुद्ध लाभ 66,702 करोड़ रुपए, जबकि कुल राजस्व लगभग 9 लाख करोड़ रुपए रहा। 
 
 
जियो का शुद्ध लाभ 4,716 करोड़ : दूरसंचार सेवा प्रदाता रिलायंस जियो का मार्च 2023 की तिमाही में शुद्ध लाभ 13 प्रतिशत बढ़कर 4,716 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। रिलायंस जियो ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा कि एक साल पहले समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 4,173 करोड़ रुपए रहा था। 
 
रिलायंस जियो के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 की जनवरी-मार्च तिमाही में उसकी परिचालन आय करीब 12 प्रतिशत बढ़कर 23,394 करोड़ रुपए हो गई जबकि पिछले साल 2021-22 की समान अवधि में यह 20,945 करोड़ रुपए थी। 
 
गत 31 मार्च को समाप्त समूचे वित्त वर्ष (2022-23) में रिलायंस जियो का शुद्ध लाभ 18,207 करोड़ रुपए रहा, जो वर्ष 2021-22 के 14,817 करोड़ रुपये की तुलना में करीब 23 प्रतिशत अधिक है।
 
समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी की परिचालन आय भी करीब 18 प्रतिशत वृद्धि के साथ 90,786 करोड़ रुपए हो गई। यह वित्त वर्ष 2021-22 में 76,977 करोड़ रुपए रही थी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aadhaar और PAN को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला

मिनटों में 500 साल की कैलकुलेशन,130 करोड़ की लागत, बाढ़, सूखा, तूफान की सटीक जानकारी, 3 परम रुद्र सुपरकंप्यूटर राष्ट्र को समर्पित

Cold Play बैंड से लेकर Diljit Dosanjh शो तक क्‍यों लाखों में बिक रहे लाइव कंसर्ट के टिकट?

क्या शेयर बाजार है Overbought, आ सकता है बड़ा करेक्शन?

योगी मॉडल को लेकर हिमाचल कांग्रेस में क्लेश, सुक्खू सरकार की सफाई, मंत्री विक्रमादित्य को हाईकमान की फटकार

सभी देखें

नवीनतम

Aadhaar और PAN को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Monkeypox को लेकर सरकार ने दिया बड़ा आदेश

J&K Election : CM योगी ने बताया, किसने बनाया जम्मू कश्मीर को आतंकवाद का गोदाम

सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर, चांदी में भी आया उछाल, जानिए क्‍या रहे भाव...

Himachal Pradesh Name Plate Controversy : योगी मॉडल को लेकर हिमाचल कांग्रेस में क्लेश, सुक्खू सरकार की सफाई, मंत्री विक्रमादित्य को हाईकमान की फटकार

अगला लेख