Hanuman Chalisa

एयरटेल को पछाड़ रिलायंस जियो मोबाइल सेवा कंपनियों में पहुंची दूसरे नंबर पर

Webdunia
शुक्रवार, 19 जुलाई 2019 (17:32 IST)
नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों में एयरटेल को पीछे धकेलते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
 
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार मई माह में रिलायंस जियो के उपभोक्ताओं की संख्या 32 करोड़ 29 लाख हो गई जबकि मोबाइल सेवा क्षेत्र में कंपनी का बाजार हिस्सा एक चौथाई से अधिक 27.80 प्रतिशत पर पहुंच गया। रिलायंस जियो के साथ मई माह के दौरान 81.80 लाख नए ग्राहक जुड़े।
 
रिलायंस जियो ने देश के उच्च प्रतिस्पर्धी मोबाइल परिचालन क्षेत्र में यह उपलब्धि 3 वर्ष से कम समय में हासिल की। कंपनी ने सितंबर 2016 में मोबाइल फोन ऑपरेटर के क्षेत्र में कदम रखा था जबकि एयरटेल 1995 से कार्यरत है।
 
ट्राई आंकड़ों के अनुसार पिछले साल मोबाइल सेवा क्षेत्र के 2 पुराने खिलाड़ियों वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेलुलर का विलय हुआ था और इसके परिणामस्वरूप वोडाफोन आइडिया का गठन किया गया। वोडाफोन आइडिया 38 करोड़ 75 लाख ग्राहकों के साथ मोबाइल सेवा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी है। इसका बाजार हिस्सा इस वर्ष मई माह की समाप्ति पर 33.36 प्रतिशत रहा।
 
सुनील मित्तल की भारती एयरटेल मई में तीसरे स्थान पर पहुंच गई। कंपनी में ग्राहकों की संख्या 32.02 करोड़ और बाजार हिस्सा 27.58 प्रतिशत है। इस वर्ष अप्रैल में एयरटेल के ग्राहकों की संख्या 32 करोड़ 18 लाख और बाजार हिस्सा 27.69 प्रतिशत था।
 
रिलायंस जियो ने मई माह में 81.80 लाख नए ग्राहक जुड़ने से एयरटेल को तीसरे स्थान पर धकेल दिया और दूसरे नंबर पर आ गई। कंपनी के अप्रैल में 31 करोड़ 48 लाख ग्राहक और बाजार हिस्सा 27.08 प्रतिशत था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख