रिलायंस जियो ने समय से पहले किया स्पेक्ट्रम का भुगतान, 30,791 करोड़ रुपए चुकाए

Webdunia
बुधवार, 19 जनवरी 2022 (12:23 IST)
नई दिल्ली/ मुंबई। रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (आरजेआईएल) ने दूरसंचार विभाग को 30,791 करोड़ रुपए का भुगतान किया है। जियो ने नीलामी में प्राप्त स्पेक्ट्रम की संपूर्ण देनदारियों को समय से पहले ही चुका दिया है। वर्ष 2014, 2015, 2016 में जियो ने स्पेक्ट्रम हासिल किया था, साथ ही 2021 में भारती एयरटेल लिमिटेड से भी जियो ने स्पेक्ट्रम खरीदा था। कंपनी ने इन सभी देनदारियों का भुगतान कर दिया है। कंपनी ने इन नीलामियों और सौदों में 585.3 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम का अधिग्रहण किया था।
 
दूरसंचार कंपनियों के लिए दिसंबर 2021 में दूरसंचार विभाग ने एक पैकेज की घोषणा की थी जिसमें भुगतान की शर्तों को लचीला किया गया था, परंतु जियो ने वर्ष 2016 में प्राप्त स्पेक्ट्रम से संबंधित भुगतान की पहली किस्त अक्टूबर 2021 में ही चुका दी थी। वर्ष 2014 और 2015 में नीलामी में प्राप्त स्पेक्ट्रम की संपूर्ण डेफर्ड देनदारियों के साथ-साथ ट्रेडिंग के माध्यम से प्राप्त स्पेक्ट्रम की देनदारियों को जियो ने जनवरी 2022 में समयपूर्व भुगता दिया है।
 
ये देनदारियां वित्त वर्ष 2022-23 से 2034-2035 तक वार्षिक किस्तों में देय थीं और ब्याज दर 9.30% से 10% प्रति वर्ष के बीच थी। कंपनी का अनुमान है कि समय से पहले भुगतान करने से केवल ब्याज पर ही सालाना 1200 करोड़ रुपए की बचत होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

Haryana Congress Candidate List : हरियाणा की 8 सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट, कुमारी शैलजा और दीपेंद्र हुड्डा को टिकट

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

भारत ने मानवाधिकारों के हनन वाली अमेरिकी रिपोर्ट को नकारा, बताया पक्षपातपूर्ण

इंदौर कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति की मुश्किलें बढ़ी, दर्ज हुआ हत्या के प्रयास का प्रकरण, 17 साल पुराना मामला

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

अगला लेख