विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार 400 अरब डॉलर के पार

Webdunia
शुक्रवार, 15 सितम्बर 2017 (20:07 IST)
मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार तीसरे सप्ताह चढ़ता हुआ 8 सितंबर को समाप्त सप्ताह में पहली बार 400 अरब डॉलर के पार पहुंच गया। 
 
रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 2.60 अरब डॉलर की बढ़त दर्ज की गई और यह 400.73 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसमें सबसे बड़ा योगदान विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति का रहा जो विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक भी है। 8 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.57 अरब डॉलर बढ़कर 376.21 अरब डॉलर पर पहुंच गई। 
इससे पहले 1 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 3.57 अरब डॉलर बढ़कर 398.12 अरब डॉलर रहा था जो उस समय का रिकॉर्ड स्तर था। (वार्ता)

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

टंगडार में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी ढेर, गोलीबारी जारी

आजमगढ़ से चुनाव में CAA की एंट्री, क्या बोले पीएम मोदी?

दिल्ली में AQI खराब श्रेणी में दर्ज, आर्द्रता का स्तर 53 प्रतिशत दर्ज

केजरीवाल का दावा, भाजपा जीती तो सीएम नहीं रहेंगे योगी आदित्यनाथ

नकली पुलिसकर्मियों ने कैफे मालिक से लूटे 25 लाख रुपए, 4 गिरफ्तार

अगला लेख