Hanuman Chalisa

सोने में तेजी, चांदी टूटी

Webdunia
बुधवार, 17 अगस्त 2016 (17:22 IST)
नई दिल्ली। विदेशों में कमजोरी के रुख के बावजूद फुटकर विक्रेताओं की त्योहारी मांग को पूरा करने के लिए आभूषण विक्रेताओं की सतत लिवाली से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में सोने में तेजी जारी रही और बुधवार को इसका भाव 20 रुपए की तेजी के साथ 31,150 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।
हालांकि चांदी की कीमत 350 रुपए की गिरावट के साथ 46,650 रुपए प्रति किग्रा रह गई। बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में फुटकर विक्रेताओं की त्योहारी सत्र की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने से मुख्यत: सोने की कीमतों में तेजी आई।
 
बाजार सूत्रों ने कहा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक के अधिकारियों ने संकेत दिया कि अमेरिकी ब्याज दर कम से कम एक बार इस वर्ष बढ़ाया जा सकता है जिसके बाद फेडरल रिजर्व की जुलाई बैठक के ब्योरे जारी होने के पूर्व सोने में गिरावट आई और वैश्विक बाजारों में कमजोरी का रुख दिखाई दिया। इसके कारण यहां लाभ कुछ सीमित हो गया।
 
वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,340.89 डॉलर प्रति औंस रह गया। राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता की कीमत 20-20 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 31,150 रुपए और 31,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। गत दो दिनों के कारोबार में इसमें 80 रुपए की तेजी आई थी।
 
हालांकि गिन्नी की कीमत 24,300 रुपए प्रति 8 ग्राम के पूर्वस्तर पर बनी रही। दूसरी ओर चांदी तैयार की कीमत 350 रुपए की गिरावट के साथ 46,650 रुपए प्रति किग्रा और साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 490 रुपए की गिरावट के साथ 46,260 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुए। हालांकि चांदी सिक्कों की कीमत लिवाल 75,000 रुपए और बिकवाल 76,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित रुख लिए बंद हुए। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह की अध्यक्षता में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, सीएम योगी समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल

सीएम योगी के विजन से यूपी बना ‘एक्सप्रेसवे स्टेट’, 1900 KM नेटवर्क के साथ विकास को मिली रफ्तार

सीएम योगी की सख्ती से टले 2 बाल विवाह, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित हुआ बेटियों का भविष्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मां दंतेश्वरी के किए दर्शन, गृह मंत्री अमित शाह संग बस्तर बैठक में विकास पर जोर

Delhi-NCR और उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 47 डिग्री के पार, IMD की चेतावनी

अगला लेख