dipawali

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 15 मई 2024 (20:04 IST)
SBI hikes fixed deposit interest rates by up to 75 basis points : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। ब्याज की ये दरें 2 करोड़ रुपए से कम की FD के लिए हैं। जानकारी के अनुसार बैंक ने 46 दिन से 179 दिन तक की FD की ब्याज दर को 4.75% से बढ़ाकर 5.50% किया है। 180 दिन से 210 दिन तक की FD पर अब 5.75% की बजाय 6.00% ब्याज मिलेगा।

इसी तरह 211 दिन से 1 साल से कम समय की FD पर अब 6.00% की जगह 6.25% ब्याज मिलेगा। बाकी अवधि की ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया गया है। ये ब्याज दरें 15 मई से लागू हो गई हैं।
ALSO READ: LG ने भारत में लॉन्च किए AI सपोर्ट वाले Smart TV, कमाल फीचर्स, जानिए क्या है कीमत
एफडी ब्याज क्या टैक्स के दायरे में : क्या बैंकों में एफडी पर मिलने वाला ब्याज आयकर के दायरे में आता है। FD से ब्याज की आय 1 वर्ष में 40,000 रुपए से कम है, तो TDS नहीं काटा जाता है। अगर आपकी ब्याज आय 40,000 रुपए से अधिक है तो 10% TDS काटा जाएगा। पैन कार्ड नहीं देने बैंक 20% काट सकता है।  FD पर अर्जित इंटरेस्ट इनकम को 'इनकम फ्रॉम अदर सोर्सेज' माना जाता है, इसलिए इसे टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स या TDS के तहत चार्ज किया जाता है।

सीनियर सिटीजन की FD से 50 हजार रुपए तक की आय टैक्स फ्री होती है। इससे ज्यादा आय होने पर 10% TDS काटा जाता है। अगर बैंक ने आपकी FD इंटरेस्ट इनकम पर TDS काट लिया है और आपकी कुल आय इनकम टैक्स के दायरे में नहीं आती है तो आप काटे गए TDS को टैक्स फाइल करते समय क्लेम कर सकते हैं। ये आपके अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Diwali पर अयोध्या में बना विश्व रिकॉर्ड, 26 लाख से अधिक दीयों से जगमगाए सरयू के घाट

Indore : किन्‍नर मामले में पुलिस ने तेज की कार्रवाई, 3 मुख्य आरोपियों पर 30 हजार का इनाम घोषित

प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, बेटी कहना न माने तो उसकी टांगें तोड़ दो...

खुला बांके बिहारी मंदिर का खजाना, योगी सरकार से अखिलेश बोले- मंदिरों के खजाने तो छोड़ दे

ओवैसी की AIMIM ने बिहार में उतारे 25 उम्मीदवार, किसे कहां से मिला टिकट

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री ने श्रीरामलला के दरबार में लगाई हाजिरी, आरती उतारकर की परिक्रमा

समाज तोड़क और राष्ट्र तोड़क तत्वों से रहना होगा सावधान : योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने देखी रामलीला, कलाकारों की हौसलाअफजाई भी की

सीएम योगी ने अयोध्या की निषाद बस्ती में मनाई दीपावली, बच्चों को दी मिठाइयां और उपहार

PM मोदी ने गोवा तट पर नौसैनिकों संग मनाई दिवाली, INS Vikrant से जवानों को किया संबोधित

अगला लेख