Publish Date: Thu, 01 Mar 2018 (08:45 IST)
Updated Date: Thu, 01 Mar 2018 (09:04 IST)
मुंबई। एसबीआई ने ग्राहकों को एक बड़ी खुशखबर दी है। एसबीआई ने विभिन्न अवधि की मियादी जमाओं की ब्याज दरों में 0.75 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। नई ब्याज दरें बुधवार से ही प्रभावी हो गईं।
बैंक ने 7 से 45 दिन की अवधि की जमा की ब्याज दर को 5.25 से बढ़ाकर 5.75 प्रतिशत कर दी। 180 से 210 दिन की अवधि की जमा पर 6.25 प्रतिशत की बजाय अब 6.35 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। 211 दिन से एक साल से कम की अवधि के लिए 6.25 की बजाय 6.40 प्रतिशत तथा एक साल की अवधि के लिए 6.25 की बजाय 6.40 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।