Hanuman Chalisa

शेयर बाजार में निवेशकों के करोड़ों डूबने और कमाने का सच, बर्बादी से कैसे बचें...

नृपेंद्र गुप्ता
शेयर बाजार में भारी गिरावट के बाद इन दिनों उतार-चढ़ाव ने आम निवेशकों को हैरान कर दिया है। कभी बाजार 200-300 पाइंट नीचे चला जाता है तो कभी बाजार में इतनी ही तेजी दिखाई देती है। ऐसे में बाजार के जानकार तो नुकसान से खुद को बचा लेते हैं पर कम जानकारी रखने वालों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।
 
शेयर बाजार में आई गिरावट ने लोगों के लाखों करोड़ों रुपए डूब गए। इसके बाद इस तरह की खबरे आईं कि पिछले तीन दिनों में सेंसेक्स में 429 अंकों के उछाल से लोगों को 5.30 लाख करोड़ रुपए का फायदा हु्आ। आज फिर बाजार गिरा तो लोगों को घाटा हो गया। 
 
इस तरह समझे फायदे-नुकसान का गणित : इस स्थिति को इस उदाहरण से आसानी से समझा जा सकता है।  अगर आपके शेयर की वेल्यू 100 रुपए हैं और बाजार गिरता है और उसकी वेल्यू 90 रुपए रह जाती है तो 10 रुपए लॉस कहलाएगा। अगर इसी शेयर की वेल्यू 110 रुपए हो गई तो आपको 10 रुपए लाभ होगा।
 
क्या होता है बाजार का नुकसान : अकसर अखबारों में हम पढ़ते हैं कि निवेशकों को इतने लाख करोड़ का फायदा हुआ या इतने लाख करोड़ डूब गए, तो हम वहां बाजार वेल्युएशन की बात करते हैं। इस बात को इस तरह आसानी से समझा जा सकता है। मान लो कि किसी दिन बाजार वेल्युएशन एक लाख करोड़ रुपए हैं और बाजार 3 प्रतिशत गिर गया तो 30 हजार करोड़ का नुकसान माना जाएगा। भले ही आप बाजार में गिरावट की स्थिति में शेयर बेचे नहीं, लेकिन उसका वेल्यूएशन तो कम हुआ है। इसी तरह लाभ की भी गणना की जाती है। 
 
शेयर बाजार विशेषज्ञ योगेश बागौरा के अनुसार, बाजार में रिलायंस, TCS, SBI जैसे कई मार्केट लीडर हैं। इनके शेयर जब गिरते हैं तो इंडेक्स भी गिर जाता है। उस स्थिति में जरूरी नहीं कि उस इंडेक्स के सभी शेयर गिरे। हालांकि कैप्टन कमजोर होता है तो टीम पर असर आता ही है। इस तरह उस दिन इंडेक्स के अधिकांश शेयरों में गिरावट देखी जाती है। 
 
क्या करें निवेशक : अगर बाजार रेंज बाउंड हैं तो निवेशकों को सावधान रहने की आवश्यकता है। अगर आपका बजट 100 रुपए का है तो इस स्थिति में 25 रुपए ही निवेश करना चाहिए। इस तरह आपका पैसा चार बार में अलग-अलग समय लगेगा और इससे एवरेजिंग हो जाएगी।
 
अकसर निवेशक ज्यादा लाभ के लालच में लिमिट का उपयोग कर ज्यादा शेयर ले लेते हैं। गिरावट की स्थिति में 
उनका सौदा कट जाता है और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इस समय जेब का पैसा ही बाजार में लगाना चाहिए और क्रेडिट लिमिट का उपयोग भी नहीं करना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

Top News : कर्नाटक सियासत में फिर बढ़ा सस्पेंस; बेंगलुरु में इबोला की दहशत, RCB शान से फाइनल में

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

अगला लेख