सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर तीसरी बार महंगा

Webdunia
बुधवार, 31 अगस्त 2016 (23:00 IST)
नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर दो महीने में तीसरी बार महंगा कर दिया है। दिल्ली में आज आधी रात से सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 1.97 रुपए महंगा हो जाएगा। हालांकि बिना सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर तथा विमान ईंधन सस्ता किया गया है
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडिया ऑइल की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में अब सब्सिडी वाला 14.2 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर 423.09 रुपए की बजाय 425.06 रुपए का मिलेगा। इस प्रकार तीन बार में सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 5.88 रुपए महंगा हो गया है। 1 जुलाई को इसकी कीमत 1.98 रुपए तथा 16 अगस्त को 1.93 रुपए बढ़ाई गई थी। सरकार द्वारा घरेलू गैस पर सब्सिडी कम करने की योजना के तहत यह बढ़ोतरी की गई है।
 
हालांकि बिना सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर दिल्ली में 20.50 रुपए सस्ता किया गया है। सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को साल में पहले 12 सिलेंडर सब्सिडी पर उपलब्ध कराती है जबकि इससे ज्यादा सिलेंडर लेने पर सब्सिडी नहीं दी जाती है। 
 
1 जुलाई से बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत लगातार तीसरी बाद घटाई गई है। तीन बार में इसमें 82 रुपए प्रति सिलेंडर की कटौती की गई है। विमान ईंधन के दाम भी लगातार दूसरी बार कम किए गए हैं। इसमें आज आधी रात से 1795.50 रुपए प्रति किलोलीटर की कटौती की गई है। इससे पहले 01 अगस्त से विमान ईंधन 2080.50 रुपए सस्ता किया गया था। इस प्रकार दो बार में इसके दाम 3876 रुपए घटाए गए हैं। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाने से फिर बेनकाब होगा पाकिस्तान, जानिए कैसे रची थी 26/11 मुंबई आतंकी हमले की साजिश

तहव्वुर राणा को मिलेगी मौत की सजा? पूर्व गृह सचिव बोले- उसे 26/11 हमले के बारे में सब पता था

क्या नीतीश कुमार होंगे उपप्रधानमंत्री, भाजपा नेता ने की मांग

2 साल में एमपी की सड़कें होंगी अमेरिका जैसी, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दी बड़ी सौगात, CM यादव बोले- लौट रहा गौरवशाली इतिहास

वक्फ संशोधन अधिनियम को TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

सभी देखें

नवीनतम

कौन हैं AIADMK के पलानीस्वामी, जिन पर भाजपा ने भरोसा दिखाया?

तहव्वुर राणा ने मुंबई अटैक के बाद हेडली से कहा था, 'जो भारतीय डिजर्व करते हैं वही दिया'

Share Market : भारतीय बाजारों में तेजी, Sensex 1310 अंक उछला, Nifty ने भी लगाई छलांग

तुम्हारे रेप के लिए तुम खुद जिम्मेदार, जज की टिप्पणी से फिर मचा बवाल

CM रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, दिल्ली सरकार नई पारदर्शी आबकारी नीति लाएगी

अगला लेख