rashifal-2026

16वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, चुनावों के मद्देनजर सरकार नहीं बढ़ा रही है कीमतें

Webdunia
सोमवार, 15 मार्च 2021 (10:31 IST)
नई दिल्ली। विदेशों में कच्चे तेल में आई तेजी के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को लगातार 16वें दिन स्थिरता बनी रही। तेल उत्पादक देशों द्वारा इस वर्ष फरवरी में दैनिक आधार पर 6.5 लाख बैरल कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती करने की रिपोर्ट के बाद विदेशी बाजारों में कच्चे तेल में तेजी का रुख बना हुआ है। सोमवार को सिंगापुर में लंदन ब्रेंट बढ़त के साथ 69.40 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
ALSO READ: Bank Strike : आज से बैंक के 10 लाख कर्मचारी हड़ताल पर, जानें किन सेवाओं पर पड़ेगा असर?
राजधानी दिल्ली में अभी पेट्रोल 91.17 रुपए प्रति लीटर और डीजल 81.47 रुपए प्रति लीटर पर है। 27 फरवरी को इन दोनों की कीमतों में क्रमश: 24 पैसे और 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी और इन दोनों की कीमतें पूरे देश में सार्वकालिक रिकॉर्ड स्तर पर है। तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार आज इन दोनों ईंधनों की कीमतें स्थिर हैं। जानकारों का कहना है कि देश के 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के कारण अभी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में दिसंबर और जनवरी में होगी सहायक अध्यापकों की भर्ती परीक्षा

प्रदेश में बाबा साहेब की मूर्तियों के किनारे बनेगी बाउंड्रीवाल, लगाए जाएंगे छत्र : योगी आदित्यनाथ

पुतिन से नहीं मिलवाए जाने पर क्या बोले राहुल गांधी

भारत की आत्मा को समझने में पब्लिक रिलेशंस की भूमिका अत्यंत उपयोगी : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह

ये भी किसी के बेटे, पिता और पति हैं.. राघव चड्ढा ने गिनाए डिलीवरी बॉय के दर्द

अगला लेख