उबर को भारत में ‘यू4बी’ पर भरोसा

Webdunia
सोमवार, 19 सितम्बर 2016 (09:56 IST)
नई दिल्ली। एप्प आधारित कैब सेवा उपलब्ध कराने वाली उबर भारत में अपने कारोबार को गति देने के उदेश्य से कंपनियों के लिए विशेष सेवा..उबर फॉर बिजनेस (यू4बी) पर काफी भरोसा कर रही है।
नौ महीने के परिचालन में ‘उबर फॉर बिजनेस’ में मासिक आधार पर 50 प्रतिशत की वृद्धि रही है तथा कंपनी इस सेवा को और बेहतर बनाने पर गौर कर रही है।
 
‘यू4बी’ का उपयोग कर कंपनियां उबर के जरिए कर्मचारियों के लिए यात्रा सेवा ले सकती हैं। वे यात्रा गतिविधियों पर नजर रख सकती हैं और कर्मचारी केंद्रीय भुगतान खाते या यात्रा के लिए अदायगी (रीइम्बर्समेंट)  का अनुरोध कर सकती हैं।
 
अमेरिकी कंपनी उबर के एशिया प्रशांत क्षेत्र के प्रमुख अजरुन नोहवार ने कहा, 'यू4बी का विकास उबर के ग्लोबल नेटवर्क का उपयोग करने की इच्छा रखने वाली कंपनियों और कर्मचारियों को बेहतर सेवा देने के लिए किया गया है। इसमें ऐसी व्यवस्था है जिससे कंपनी के संबंधित अधिकारी बजट को नियंत्रित कर सकते हैं और चीजों पर नजर रख सकते हैं।' 
 
उन्होंने कहा कि यू4बी परंपरागत विकल्पों के मुकाबले यू4बी 60 प्रतिशत तक सस्ता है।‘उबर फॉर बिजनेस’ कंपनियों को कर्मचारियों की सूची और सूचना अद्यतन करने की अनुमति देता है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि केवल अधिकृत कर्मचारियों की कंपनी के ‘यू4बी’ खाते तक पहुंच हो।
 
भारत में इसके ग्राहकों में काग्नीजेंट, बेन एंड कंपनी, एयरटेल, डा. रेड्डीज ग्रुप, गोदरेज ग्रुप, एनडीटीवी, रिलायंस एडीए ग्रुप, टाटा स्टील, वेलस्पन आदि शामिल हैं। उबर की प्रतिद्वंद्वी ओला ने भी इसी प्रकार की सेवा..ओला कॉरपोरेट..शुरू की है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Pahalgam Terrorist Attack : भारत के एक्शन के बाद खौफ में Pakistan, चीन और रूस के सामने गिड़गिड़ाया, पहलगाम हमले को लेकर की यह मांग

130 परमाणु हथियार सिर्फ भारत के लिए, पाकिस्तानी मंत्री बोले- वॉटर सप्लाई रोकी तो युद्‍ध के लिए रहें तैयार

RJD के मोमबत्ती जुलूस में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, वायरल हुआ Video

पहलगाम नरसंहार : क्या फिर LoC पार कर भारतीय सैनिक मचाएंगे तबाही

नम आंखों से लौटे पाकिस्तान, कोई मां से बिछड़ा तो किसी ने रिश्तेदारों को छोड़ा

सभी देखें

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट ने सड़क दुर्घटनाओं को लेकर लगाई फटकार, कहा आप बड़े राजमार्ग बना रहे हैं लेकिन सुविधाओं के अभाव में लोग मर रहे

विजय दिवस के अवसर पर रूस ने की 8 से 10 मई को यूक्रेन में युद्धविराम की घोषणा

Pakistan के वजीरिस्तान में ब्लास्ट, 7 लोगों की मौत

पहलगाम आतंकी हमले के बाद 1 हजार से अधिक भारतीय पाकिस्तान से स्वदेश लौटे, 800 से अधिक पाकिस्तानी स्वदेश लौटे

Gold : अक्षय तृतीया से पहले सोने में बड़ी गिरावट, जानिए कितनी है कीमत, ग्राहकों के लिए लुभावने ऑफर्स

अगला लेख