विस्तारा ने विमान के अंदर शुरू की Wi-Fi सुविधा

Webdunia
गुरुवार, 17 सितम्बर 2020 (23:43 IST)
नई दिल्ली। टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस के संयुक्त उपक्रम वाली विमान सेवा कंपनी विस्तारा ने विमान के भीतर वाई-फाई (Wi-Fi) सेवा शुरू की है।
 
विमान के भीतर वाई-फाई की सुविधा देने वाली विस्तारा देश की पहली एयरलाइन बन गई है। हाल ही में उसके बेड़े में शामिल होने वाले बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान में 18 सितंबर से यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी। बाद में एयरबस ए321 निओ विमानों में भी इसकी शुरुआत होगी।

इस विमान का परिचालन दिल्ली से लंदन मार्ग पर किया जाएगा। सरकार ने पिछले दिनों देश के वायु क्षेत्र में विमान के अंदर वाई-फाई के इस्तेमाल की अनुमति दी थी।
 
विस्तारा ने बताया कि उसके सभी यात्रियों के लिए कुछ अवधि के लिए वाई-फाई नि:शुल्क होगा। इस दौरान कंपनी सिस्टम के कामकाज के आंकड़े जुटाएगी और यात्रियों से फीडबैक लेगी।

यह सुविधा देने के लिए कंपनी ने पैनासोनिक एवियोनिक्स के साथ करार किया है। यात्री अपने मोबाइल फोन, टैबलेट और लैपटॉप पर इंटरनेट से जुड़ सकेंगे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

Gold-Silver Price : सोना फिर टूटा, चांदी में भी आई गिरावट, जा‍निए क्‍या रहे भाव...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

अगला लेख