Hanuman Chalisa

जानिए ‍क्या है जीएसटी बिल, आप पर क्या होगा असर

Webdunia
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संसद की मंजूरी के साथ ही राज्य विधानसभाओं से भी हरी झंडी मिल गई है। एक जुलाई से इसे लागू कर दिया जाएगा। आइए जानते हैं आखिर है क्या जीएसटी...
 
क्या होता है जीएसटी : जीएसटी के लागू होने से हर सामान और हर सेवा पर सिर्फ एक टैक्स लगेगा यानी वैट, एक्साइज और सर्विस टैक्स की जगह एक ही टैक्स लगेगा। आम भारतवासी को जीएसटी से सबसे बड़ा फायदा होगा कि पूरे देश में सामान पर देश के लोगों को एक ही टैक्स चुकाना होगा। यानी पूरे देश में किसी भी सामान की कीमत एक ही रहेगी। वर्तमान में वस्तुओं पर भिन्न प्रकार के टैक्स लगते हैं। 
 
आप किसी भी राज्य में रहते हो, आपको हर सामान एक ही कीमत पर मिलेगा। जैसे अगर दिल्ली में किसी गाड़ी को खरीदा जाता है तो दूसरे राज्यों की अपेक्षा उसकी कीमत भिन्न होती है। यानी जीएसटी के लागू होने से आम आदमी को सस्ता सामान मिलेगा। भारत में वर्ष 2006-07 के आम बजट में पहली बार इसका जिक्र किया गया था। वस्तुओं और सेवाओं पर लगने वाले अधिकतर करों को जीएसटी के अंतर्गत लाने का प्रस्ताव है। 
 
सभी कर हो जाएंगे समाप्त : इसके लागू होते ही केंद्र को मिलने वाली एक्साइज ड्यूटी, सर्विस टैक्स सब खत्म हो जाएंगे। राज्यों को मिलने वाला वैट, मनोरंजन कर, लक्जरी टैक्स, लॉटरी टैक्स, एंट्री टैक्स, चुंगी वगैरह भी खत्म हो जाएगी। 
अगले पन्ने पर, ऐसे महंगा होता है सामान... 
 
 

करों के बोझ से महंगा होता सामान : वर्तमान में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष टैक्स से किसी उत्पाद की कीमत उत्पादन से लेकर हमारे हाथों तक पहुंचने तक दुगनी या तिगुनी हो जाती है। किसी भी सामान खरीदते वक्त उस पर 30-35 प्रतिशत टैक्स के रूप में चुकाते हैं। कहीं कहीं तो यह 50 प्रतिशत तक है। जीएसटी लागू होने के बाद ये टैक्स घटकर 12 -16 प्रतिशत रहने की उम्मीद की जा रही है। 

 
 
जीएसटी के लागू होने से टैक्स संरचना में सुधार होगा। टैक्स भरना आसान हो जाएगा। इससे टैक्स चोरी रुक जाएगी। किसी भी प्रोडक्ट पर लगने वाला कर एक सा रहेगा। इसका सीधा असर देश की जीडीपी पर पड़ेगा और देश की अर्थव्यस्था सुधरेगी। 
 
हर किसी को फायदा : जीएसटी लागू होने पर कंपनियों का परेशानियां और खर्च भी कम होगा। व्यापारियों को सामान एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। एक टैक्स संरचना होने से उनके लिए टैक्स भरना भी आसान होगा। जब किसी कंपनी को अलग-अलग टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा तो सामान बनाने की लागत घटेगी, इससे सामान सस्ता होने की उम्मीद भी है।
 
ऐसे हुए राज्य राजी :  राज्यों को यह डर था कि जीएसटी लागू हुआ तो उनकी कमाई कम हो जाएगी। खासकर पेट्रोल डीजल से तो कई राज्यों का आधा बजट चलता है, तो ऐसी परिस्थिति में  केंद्र ने राज्यों को राहत दे दी कि इन वस्तुओं पर अभी जो टैक्स राज्य ले रहे हैं, वो शुरुआती बरसों में लेते रहें। राज्यों का जो नुकसान होगा उसकी भरपाई पांच साल तक केंद्र करेगा। इसके अलावा जीएसटी से जो टैक्स मिलेगा, वो केंद्र और राज्य में एक तय हिसाब से बंटेगा।  पेट्रोल, डीजल, केरोसिन, रसोई गैस पर अलग-अलग राज्य में जो टैक्स लगते हैं, वो अभी कुछ साल तक जारी रखने का निर्णय इस बिल के लागू होने के बाद लिया गया है। 
 
टैक्स भरना होगा आसान :  जीएसटी आने के बाद टैक्स का ढांचा पारदर्शी होगा और असमानता नहीं होगी। काफी हद तक टैक्स विवाद कम होंगे। जीएसटी लागू होने से ढेरों टैक्स कानून और रेगुलेटरों का झंझट नहीं होगा। साथ ही, सब कुछ ऑनलाइन होगा। इससे एक ही व्यक्ति या संस्था पर कई बार कर लगाने की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इससे कुछ राज्यों में राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।
Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग, गार्ड के साथ मारपीट, 2 दिन में उड़ा देने की धमकी

मैं Cockroach Janta Party के प्रदर्शन में शामिल होऊंगा, सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो

OSM विवाद के बीच CBSE में बड़ा फेरबदल, लोकांडे प्रशांत सीताराम बने नए चेयरपर्सन, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की जिम्मेदारी, प्रणाली की जांच के लिए बनी कमेटी

4 जून के आसपास केरल पहुंचेगा मानसून! IMD ने बताया कब होगी बारिश की जोरदार शुरुआत

कुशीनगर में बन रहा 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय, किसानों की आय बढ़ाने में बनेगा मील का पत्थर : CM योगी