क्या है RCEP, दुनिया की सबसे बड़ी ट्रेड डील से भारत ने क्यों बनाई दूरी...

Webdunia
मंगलवार, 17 नवंबर 2020 (14:25 IST)
नई दिल्ली। एशिया-पेसिफिक के 15 देशों ने 37वें ASEAN समिट में दुनिया की सबसे बड़ी ट्रेड डील RCEP पर साइन किए हैं। इस डील में शामिल देशों की जीडीपी 26 लाख करोड़ डॉलर यानी दुनियाभर की कुल जीडीपी के 30% से ज्यादा है। जानिए क्या है RCEP? और भारत ने इस डील से बाहर रहने का फैसला क्यों किया है...
 
क्या है RCEP : रीजनल कॉम्प्रेहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप (RCEP) एक ऐसी ट्रेड डील है जिसमें शामिल देश एक-दूसरे को मार्केट उपलब्ध कराएंगे। इस डील में शामिल देश अपने-अपने देशों में इम्पोर्ट ड्यूटी को घटाकर 2014 के स्तर पर लाएंगे। सर्विस सेक्टर को खोलने के साथ ही सप्लाई और इन्वेस्टमेंट की प्रक्रिया और नियम सरल बनाएंगे। इस डील में शामिल ज्यादातर देश चीन पर निर्भर हैं।
 
ये देश हैं ट्रेड डील में शामिल : ऑस्ट्रेलिया, चीन, जापान, कोरिया और न्यूजीलैंड के साथ ही इस ट्रेड डील में कम्बोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलिपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, वियतनाम और ब्रुनेई दार-ए-सलाम शामिल हैं।
 
भारत क्यों नहीं हुआ इस ट्रेड डील में शामिल? : भारत भी इस डील पर हुई शुरुआती बातचीत में वह शामिल रहा है। हालांकि नवंबर 2019 में पीएम मोदी ने इस डील में शामिल होने से इंकार किया। भारत ने 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान की वजह से RCEP से बाहर रहने का फैसला किया है। अगर भारत इस डील में शामिल होता तो उसके लिए अपने बाजार में चीन से आने वाले सस्ते सामान को आने से रोकना मुश्किल हो जाता। इससे घरेलू उद्योगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता। चीन से भारत का व्यापार घाटा 50 अरब डॉलर का है, जो और बढ़ जाता।
 
RCEP की वजह से भारत को न सिर्फ इम्पोर्टेड सामान पर इम्पोर्ट ड्यूटी 80% से 90% तक कम करना पड़ती बल्कि सर्विस और इन्वेस्टमेंट नियमों को भी आसान बनाना होता। इम्पोर्ट ड्यूटी कम होते ही चीन बड़ी मात्रा में यहां सस्ता सामान आयात करता तो भारतीय कंपनियों की मुश्किलें और बढ़ जातीं।
 
ट्रेड डील में शामिल नहीं होने से भारत को क्या हुआ नुकसान? : भारत अगर इस ट्रेड डील का हिस्सा बनता तो उसे ट्रेड डील में शामिल देशों से बड़ा निवेश मिल सकता था। इतना ही नहीं, भारत को अपने कुछ चुनिंदा उत्पादों के लिए बहुत बड़ा बाजार भी हासिल कर सकता था। ट्रेड डील में शामिल देशों से व्यापार भारत के लिए आसान नहीं रहेगा। कई सामानों की उसे ज्यादा कीमत भी चुकानी होगी।
 
चीन को क्या फायदा? : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जिस तरह चीन के खिलाफ ट्रेड वॉर शुरू किया गया था, RCEP को उसका जवाब माना जा रहा है। चीन सबसे ज्यादा सामान अमेरिका को ही बेचता है। ट्रेड वॉर शुरू होने के बाद अमेरिका में चीनी सामान का निर्यात काफी तेजी से कम हुआ। इस तरह चीन के लिए एक नया बाजार भी तैयार हो गया।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

अगला लेख