कौन हैं सुष्मिता शुक्ला, जो बनी हैं न्यूयॉर्क फेड की प्रथम उपाध्यक्ष

Webdunia
शुक्रवार, 9 दिसंबर 2022 (12:40 IST)
न्यूयॉर्क। भारतीय मूल की सुष्मिता शुक्ला को न्यूयॉर्क में फेडरल रिजर्व बैंक की प्रथम उपाध्यक्ष (फर्स्ट वाइस प्रेसिडेंट) एवं मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) नियुक्त किया गया है। अब वह इस प्रतिष्ठित केंद्रीय बैंक की दूसरी सबसे बड़ी अधिकारी बन गई हैं।
 
कन्नीकट की रहने वाली सुष्मिता शुक्ला ने युनिवर्सिटी ऑफ मुंबई से इलेक्ट्रिकल्स और इलेक्ट्रानिक्स में बेचलर डिग्री करने के बाद 2005 में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से MBA किया था।
 
केंद्रीय बैंक की वेबसाइट पर मौजूद शुक्ला के विवरण में बताया गया है कि उन्हें बीमा उद्योग का करीब 20 वर्ष का अनुभव है और वह नेतृत्व की विभिन्न भूमिकाओं में रही हैं। 2018 से वह चुब से जुड़ी हुई है, जो कि दुनिया की सबसे बड़ी पब्लिकली ट्रेडेड प्रॉपर्टी और कैज्युलिटी कंपनी है। वह जायंट बिअर, मैरिल लिंच, लिबर्टी म्युचुअल और हेल्थ फर्स्ट जैसी कंपनियों में भी काम कर चुकी हैं।
 
 
शुक्ला ने कहा कि वह सम्मानित महसूस कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस अहम संस्थान के समर्पित नेतृत्व को समर्थन देने और इसकी महत्वपूर्ण गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए मैं अपने पूरे अनुभव का उपयोग करूंगी।
 
केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी जॉन विलियम्स ने कहा कि शुक्ला ऊर्जा से भरी, प्रेरणादायी और बहुत ही प्रभावीशाली हैं जो बैंक में अपना लंबा अनुभव लेकर आ रही हैं।
 
विलियम्स ने कहा कि शुक्ला को प्रौद्योगिकी और नवाचार विधियों का गहन ज्ञान है और वह विविध तथा समावेशी संस्कृति बनाने को लेकर बहुत उत्साही हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 
चित्र सौजन्य : ट्विटर

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

150 साल तक जिंदा रहेगा इंसान, बीजिंग परेड में पुतिन-जिनपिंग की अनजाने में रिकॉर्ड चर्चा से सोशल मीडिया पर क्यों मची हलचल

MY Hospital चूहाकांड : तो क्या चूहे के काटने से नहीं हुई बच्चियों की मौत, HOD बोले- ड्‍यूटी के दौरान कई बार हमें भी काट लेते हैं, नहीं होता इन्फेक्शन

पंजाब से जम्मू तक बाढ़ ने मचाई तबाही, LOC पर 110 KM लंबी बाड़ और 90 BSF चौकियां जलमग्न

ट्रंप के ट्रेड सलाहकार नवारो जेल भी जा चुके हैं, भारत से संबंध बिगाड़ने में बड़ी भूमिका, अमेरिकी हिन्दुओं के निशाने पर भी आए

छोटी कारों पर 60000 रुपए की बचत, Honda Shine, Activa होंगी सस्ती, लग्जरी कारों पर क्या पड़ेगा असर, समझिए पूरा गणित

सभी देखें

नवीनतम

बारिश का कहर : जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे बंद, दिल्ली में यमुना में बढ़ा जलस्तर, अब बीमारियों का खतरा

Earthquake : अफगानिस्तान और पाकिस्तान में भूकंप के झटके, दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में भी हिली धरती

GST दर में बदलाव से कितनी घटेगी महंगाई, SBI की रिचर्स में क्या आया सामने

शिखर धवन से ED ने 8 घंटे पूछताछ की, अवैध सट्टेबाजी ऐप का है मामला

PM मोदी की मां को अपशब्द कहने के विरोध में NDA के बिहार बंद का कैसा रहा असर

अगला लेख