Dharma Sangrah

क्या 2023 में आएगी आर्थिक मंदी? एलन मस्क के जवाब ने बढ़ाई चिंता

नृपेंद्र गुप्ता
बुधवार, 30 नवंबर 2022 (16:39 IST)
ब्रिटेन आर्थिक मंदी की चपेट में आ चुका है। यूरोप के कई देशों का भी हाल बेहाल है। इस वजह से अमेरिका समेत पूरी दुनिया में आर्थिक मंदी को लेकर चिंता जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि 2023 में अमेरिका समेत दुनिया की तमाम अर्थव्यवस्थाएं मंदी की चपेट में होगी।
 
टेस्ला और स्पेस एक्स के निवेशक विन्सेंट्‍यू ने ट्वीट कर कहा कि मैं 2023 में वास्तविक आर्थिक मंदी की उम्मीद कर रहा हूं, हमें आगे भी बड़े तूफान के लिए तैयार रहना होगा। 
 
 
 
क्या है आर्थिक मंदी : लंबे समय तक जब देश की अर्थव्यवस्था धीमी और सुस्त पड़ जाती है, तब उस स्थिति को आर्थिक मंदी के रूप में परिभाषित किया जाता है। अर्थव्यवस्था जब बढ़ने की बजाय गिरने लगे, और ये लगातार कई तिमाहियों तक होती रहे, तब देश में आर्थिक मंदी की स्थिति बनने लगती है। इस स्थिति में महंगाई और बेरोजगारी तेजी से बढ़ती है। लोगों की आमदनी कम होने लगती है और शेयर बाजार में लगातार गिरावट दर्ज की जाती है।
 
क्या भारत पर भी मंडरा रहा है मंदी का खतरा : हालांकि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में भारत में आर्थिक मंदी से जुड़ी आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के मंदी में जाने का सवाल ही नहीं उठता। रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भी अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि 2023 में एशिया-प्रशांत क्षेत्र में मंदी की आशंका नहीं है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लालू के यहां मची कलह, कौन हैं संजय यादव, परिवार में डाल रहे दरार

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव की 10 सबसे बड़ी जीत

क्या नीतीश के मुख्‍यमंत्री बनने में दिक्कत है? जानिए भाजपा ने क्या कहा

बिहार में कैसे बनी 12000 करोड़ की सरकार, गेम चेंजर रहा नीतीश मास्टरस्ट्रोक

राहुल गांधी ने बेगूसराय में तालाब में लगाई थी छलांग, यहां क्या हुआ कांग्रेस का हाल?

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में सरकार गठन की तैयारियां तेज, कौन होगा मुख्‍यमंत्री, कब होगा शपथ ग्रहण

बिहार विधानसभा चुनाव में हार पर होगा मंथन, तेजस्वी ने राजद विधायकों की बुलाई बैठक

UP : योगी जैसे CM की कल्पना मुश्किल, लखनऊ में बोले राजनाथ सिंह

पीएसी की नई महिला बटालियन बनी ‘ऊदा देवी बटालियन’, CM योगी और राजनाथ सिंह ने किया प्रतिमा का अनावरण

Shimla : अवैध संजौली मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोकने पर 4 महिलाओं सहित 6 पर FIR

अगला लेख