सोने की चिड़िया है भारत

Webdunia
गुरुवार, 11 नवंबर 2010 (11:31 IST)
FILE
देश में मौजूद 18 हजार टन सोने का भंडार इस बात का सबूत है कि भारत आज भी सोने की चिड़िया है। देश का स्वर्ण भंडार दुनिया के कुल स्वर्ण भंडार का ग्यारह फीसदी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी मौजूदा कीमत 800 अरब डॉलर के करीब है।

विश्व स्वर्ण परिषद् की ओर से इंडिया हार्ट ऑफ गोल्ड शीर्षक से जारी अध्ययन रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है भारत के पास जितना सोने का भंडार है उसके मुताबिक यहाँ प्रति व्यक्ति के हिस्से में आधा औंस सोना आता है।

हालाँकि प्रति व्यक्ति यह खपत पश्चिमी देशों की तुलना में काफी कम है इसलिए इसमें आगे और बढ़ोतरी की संभावनाएँ मौजूद हैं।

परिषद् के निवेश अनुंसधान मामलों की निदेशक एली आंग ने इस मौके पर कहा कि भारत दुनिया में सोने का सबसे बड़ा बाजार है।

यहाँ सोने की घरेलू माँग वैश्विक आर्थिक मंदी के पूर्व की स्थिति में आने की पूरी संभावना है ऐसे में यह अंतरराष्ट्रीय सराफा बाजार के लिए काफी मायने रखता है।

आंग ने कहा कि सोना भारतीय समाज का एक अंतरंग हिस्सा है। यह देश में बचत और सपंत्ति का आधार है। सोने को एक बेहद सुरक्षित निवेश मानते हुए लोगों ने इसकी ऊँची कीमतों को भी स्वीकार कर लिया है। ऐसे में आने वाले समय में देश में सोने और सोने के आभूषणों की अच्छी माँग आने की उम्मीद है। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, 24 घंटे में 19 लोगों की मौत