देश भर में खुलेंगे 200 नए केन्द्रीय विद्यालय

Webdunia
नई दिल्ली, देश भर में केन्द्रीय विद्यालयों के नेटवर्क को फैलाने के मकसद से केन्द्र सरकार ने 11वीं पंचवर्षीय योजना अवधि में 200 नए केन्द्रीय विद्यालय खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय की इस परियोजना को योजना आयोग ने सैद्धांतिक तौर पर अपनी मंजूरी दे दी है। मंत्रालय ने इस परियोजना में कुल 813.7 करोड़ रुपए का खर्च आने की संभावना जतायी है।

फिलहाल देश भर में कुल 981 केन्द्रीय विद्यालय हैं जो तुरंत-तुरंत तबादले का सामना करने वाले रक्षा सेवाओं और अर्धसैनिक बलों के कर्मचारियों सहित केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के बच्चों की शैक्षणिक जरूरतों को ही पूरा कर पाते हैं।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक ‘11वीं पंचवर्षीय योजना में सरकार की योजना महानगरों, रक्षा सेवाओं और अर्धसैनिक बलों के अलावा केन्द्र सरकार के कर्मचारियों की बहुतायत वाली जगहों पर 200 केन्द्रीय विद्यालय खोले जाने की है। योजना आयोग ने इस प्रस्ताव को सैद्वांतिक तौर पर अपनी मंजूरी दे दी है।’

स्थानीय माँग और प्रस्ताव की उपादेयता के आधार पर स्कूल खोले जाने का स्थान तय किया जाएगा। इस बीच, केन्द्रीय विद्यालयों के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू किए जाने की जरूरत का समर्थन किया है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और गूगल के वर्तमान संदर्भ में गुरु की प्रासंगिकता

Hustle Culture अब पुरानी बात! जानिए कैसे बदल रही है Work की Definition नई पीढ़ी के साथ

क्या आप भी शुभांशु शुक्ला की तरह एस्ट्रोनॉट बनना चाहते हैं, जानिए अंतरिक्ष में जाने के लिए किस डिग्री और योग्यता की है जरूरत

8 साल बाद रेलवे में आ रही हैं इस पद के लिए बंपर भर्तियां

अब UPSC फेल होकर भी मिलेगी सरकारी और प्राइवेट नौकरी, जानिए प्रतिभा सेतु योजना कैसे बनेगी सफलता का नया मार्ग