लाखों की संख्या में शिक्षकों की वेकेंसियां...

Webdunia
FILE
नई दिल्ली। सर्वशिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत देश के विभिन्न प्रदेशों में शिक्षकों के 19.84 लाख रिक्त पदों को भरने के लक्ष्य में से पिछले वर्ष सितंबर माह तक 14.34 लाख पदों को ही भरा जा सका अर्थात करीब साढे पांच लाख शिक्षक पदों को अभी भरा जाना शेष है।

पिछले वर्ष 30 सितंबर तक बिहार में वित्त वर्ष 2013.14 तक के लक्ष्य का 50 प्रतिशत हासिल किया जा सका था जबकि गुजरात में 53 प्रतिशत, दिल्ली में 54 प्रतिशत, झारखंड में 67 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल और उत्तरप्रदेश में 69 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा सका।

शिक्षा का अधिकार कानून 2009 पर राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद :एनसीईआरटी: की स्थिति रिपोर्ट के मुताबिक, पूरे देश में वित्त वर्ष 2013.14 तक शिक्षकों के पदों को भरने के लक्ष्य का 72 प्रतिशत हासिल किया जा सका है।

अगले पन्ने पर, ‍किस राज्य में कितनी वेकेंसियां...



FILE

बिहार में 2013.14 में 4.03 लाख शिक्षकों के पदों को भरने का लक्ष्य था जबकि 30 सितंबर 2013 तक 2.01 लाख पदों को भरा जा सका। दिल्ली में 2013.14 में 7104 शिक्षकों के पदों को भरने का लक्ष्य था जबकि 30 सितंबर 2013 तक 3834 पदों को भरा जा सका।

गुजरात में 2013.14 में 58 हजार शिक्षकों के पदों को भरने का लक्ष्य था जबकि 30 सितंबर 2013 तक 31 हजार पदों को भरा जा सका। झारखंड में 2013.14 में 1.2 लाख शिक्षकों के पदों को भरने का लक्ष्य था जबकि 30 सितंबर 2013 तक 80 हजार पदों को भरा जा सका।

उत्तरप्रदेश में 2013.14 में 4.23 लाख शिक्षकों के पदों को भरने का लक्ष्य था जबकि 30 सितंबर 2013 तक 2.92 लाख पदों को भरा जा सका। पश्चिम बंगाल में 2013.14 में 1.99 लाख शिक्षकों के पदों को भरने का लक्ष्य था जबकि 30 सितंबर 2013 तक 1.36 लाख पदों को भरा जा सका।

इस अवधि में मध्यप्रदेश ने लक्ष्य का 98 प्रतिशत, ओडिशा ने 94 प्रतिशत, आंध्र प्रदेश ने 97 प्रतिशत राजस्थान ने लक्ष्य का 85 प्रतिशत, पंजाब ने लक्ष्य का 76 प्रतिशत काम पूरा किया।

मध्यप्रदेश में शिक्षकों के 1.7 लाख पदों को भरने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसमें से 30 सितंबर 2013 तक 1.69 लाख पदों को भरा जा सका। ओडिशा में 89 हजार पदों को भरने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसमें 30 सितंबर 2013 तक 84 हजार पदों को भरा जा सका।

आंध्रप्रदेश में 39354 हजार पदों को भरने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसमें 30 सितंबर 2013 तक 38319 हजार पदों को भरा जा सका। राजस्थान में 1.14 लाख पदों को भरने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसमें 30 सितंबर 2013 तक करीब 1 लाख पदों को भरा जा सका।

तमिलनाडु में शिक्षकों के 45876 पदों को भरने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसमें 30 सितंबर 2013 तक 33214 पदों को भरा जा सका। हाल ही में संसद की स्थायी समिति ने सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध कराने के मार्ग में शिक्षकों की कमी के आड़े आने पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। शिक्षा के अधिकार के तहत स्कूलों में दक्ष शिक्षकों की नियुक्ति को महत्वपूर्ण कारक बताया गया है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Hustle Culture अब पुरानी बात! जानिए कैसे बदल रही है Work की Definition नई पीढ़ी के साथ

क्या आप भी शुभांशु शुक्ला की तरह एस्ट्रोनॉट बनना चाहते हैं, जानिए अंतरिक्ष में जाने के लिए किस डिग्री और योग्यता की है जरूरत

8 साल बाद रेलवे में आ रही हैं इस पद के लिए बंपर भर्तियां

अब UPSC फेल होकर भी मिलेगी सरकारी और प्राइवेट नौकरी, जानिए प्रतिभा सेतु योजना कैसे बनेगी सफलता का नया मार्ग

आपको 'दिमाग से पैदल' बना रहा है ChatGPT, जानिए AI पर इस लेटेस्ट रिसर्च में क्या हुआ खुलासा