वाह, वकील साहब

Webdunia
डॉक्‍टर और इंजीनियर ही नहीं अब भारतीय मूल के वकील भी कमाई के मामले में दूसरों को पछाड़ रहे हैं।

हाल ही में एक भारतीय मूल के वकील का नाम ब्रिटेन में सबसे ज्यादा शुल्क लेने वाले बैरिस्टरों की सूची में सबसे ऊपर दर्ज हुआ है। गत वर्ष के दौरान इनकी आमदनी 11 लाख 16 हजार पौंड दर्ज की गई।

48 वर्षीय श्री बलवीरसिंह, जो बर्मिंघम के इक्विटी चेम्बर के प्रमुख हैं, को 10 शीर्ष बैरिस्टरों की सूची में सबसे ऊपर रखा गया है।

ब्रिटेन के कानून मंत्रालय की ओर से जारी सूची में इन वकीलों की फीस सबसे ज्यादा बताई गई है। श्री सिंह आपराधिक मामलों के वकील हैं।

वेस्ट मिडलैंड के औद्योगिक शहर वालसाल में जन्मे श्री सिंह ने वालसाल ग्रामर स्कूल से पढ़ाई करने के बाद कन्वेंट्री पोलीटेक्निक से कानून की डिग्री प्राप्त की। इससे पहले उन्होंने मजिस्ट्रेट के क्लर्क के रूप में काम किया है।

उस समय उनकी उम्र केवल 26 वर्ष थी। इस समय वे अपराध, कॉर्पोरेट धोखाधड़ी, लाइसेंसिंग, पारिवारिक मामले, मानवाधिकार आदि से संबंधित मुकदमे लड़ते है ं।
Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

DU की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 71 हजार से ज्‍यादा स्नातकों को होगा आवंटन

Gold-Silver Price : सोना फिर टूटा, चांदी में भी बड़ी गिरावट, जानिए क्‍या हैं भाव...

समझिए भारत के किस राज्य में महिलाओं के लिए कितना है आरक्षण, समझिए हॉरिजॉन्टल-वर्टिकल रिजर्वेशन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और गूगल के वर्तमान संदर्भ में गुरु की प्रासंगिकता

Hustle Culture अब पुरानी बात! जानिए कैसे बदल रही है Work की Definition नई पीढ़ी के साथ