Dharma Sangrah

Government Jobs : इस राज्य में निकली हेड कांस्टेबल और अतिरिक्त उपनिरीक्षक के पदों की बंपर भर्तियां

Webdunia
सोमवार, 12 सितम्बर 2022 (17:25 IST)
उत्तराखंड पुलिस में तैनात जवानों की ग्रेड पे बढाने की लंबे समय से चली आ रही मांग का समाधान निकालते हुए विभाग में हेड कांस्टेबल और अतिरिक्त उपनिरीक्षक के 3500 नए पद सृजित करने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हुए इस निर्णय से जवानों को प्रोन्नति भी समय से मिल सकेगी।
 
आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 17500 और हेड कांस्टेबल के 3440 पद हैं जबकि अतिरिक्त उपनिरीक्षक का एक भी पद नहीं है। पुलिस जवानों को समय से प्रोन्नति देने के लिए हेड कांस्टेबल स्तर के 1750 नए पद सृजित करने तथा अतिरिक्त उप निरीक्षक का नया रैंक सृजित करते हुए 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं । सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनका ग्रेड पे 4200 रू होगा।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि इससे जवानों को प्रोन्नति के ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे।
प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने भी निर्णय पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है। 
 
कुमार ने कहा कि इस निर्णय से मामलों की विवेचना हेतु नए विवेचक उपलब्ध होने के साथ ही विवेचना की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि अब सभी कांस्टेबल कम से कम अतिरिक्त उपनिरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त होंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नीतीश बाबू की मानसिक स्थिति दयनीय, RJD ने कहा- 100% संघी हो चुके हैं

देश के किस राज्य में मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल, सरकार ने दी जानकारी

नितिन नबीन को कितनी सैलरी मिलेगी, अध्यक्ष बनने के क्या सुविधाएं देती है BJP

आईफोन 16 प्रो को 70,000 से कम में खरीदने का मौका, जानिए क्या हैं ऑफर्स

मोदी के खिलाफ नारेबाजी पर संसद में बवाल, क्या है भाजपा नेताओं की मांग?

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में दिसंबर और जनवरी में होगी सहायक अध्यापकों की भर्ती परीक्षा

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वॉयस ओवर के लिए ऑनलाइन जॉब कैसे सर्च करें?

MP में पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पदों पर बंपर भर्ती, जानिए पूरा प्रोसेस

UPSC प्रमुख पहली बार टाउन हॉल के जरिए अभ्यर्थियों से करेंगे बातचीत

17 फरवरी से शुरू हो सकते हैं CBSE एग्जाम, 10वीं-12वीं की Tentative Datesheet जारी

अगला लेख