Sarkari Vacancy : केवी, नवोदय विद्यालयों, उच्च शिक्षा संस्थानों में 58000 से ज्यादा पद खाली, जानिए सरकार कब करेगी भर्ती

Webdunia
सोमवार, 6 फ़रवरी 2023 (19:53 IST)
नई दिल्ली। देशभर में केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों और केंद्रीय उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों तथा गैर-शिक्षण कर्मियों के 58,000 से ज्यादा पद खाली हैं। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों के 12,099 तथा गैर-शिक्षण कर्मियों के 1,312 पद खाली हैं। इसी तरह जवाहर नवोदय विद्यालयों में शिक्षकों के 3,271 तथा गैर-शिक्षण कर्मियों के 1,756 पद खाली हैं।
 
उच्च शिक्षण संस्थानों में सर्वाधिक खाली पद केंद्रीय विश्वविद्यालयों में हैं जहां शिक्षकों के 6,180 तथा गैर-शिक्षण कर्मियों के 15,798 पद अभी भरे जाने हैं।
 
मंत्री के जवाब के अनुसार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में शिक्षकों के 4,425 और गैर-शिक्षण कर्मियों के 5,052 पद, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एनआईटी) तथा भारतीय आभियांत्रिकी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में शिक्षकों के 2,089 तथा गैर-शिक्षण कर्मियों के 3,773 पद खाली हैं। भाषा
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

क्या है माइक्रो-रिटायरमेंट, क्यों बन रहा है जेन Z की नई पसंद

NTA ने किया JEE Main 2025 के रिजल्ट्स का ऐलान, 14 कैंडिडेट्स को 100 परसेंटाइल

Petrol Diesel Price: सप्ताह के प्रथम दिन पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी, जानें कीमतें

UGC ने भर्ती और पदोन्नति संबंधी मसौदा नियमों पर प्रतिक्रिया प्राप्त करने की समय सीमा बढ़ाई

NEET UG परीक्षा का पैटर्न बदला, NTA ने जारी किया नोटिस, जानिए क्‍या हुआ बदलाव

अगला लेख