‘कर्म भूमि’ ऐप से मिली 8,000 आईटी प्रोफेशनल्स को नौकरी

Webdunia
शनिवार, 28 नवंबर 2020 (15:02 IST)
कोलकाता। कोविड-19 महामारी की वजह से दूसरे स्थानों से प. बंगाल लौटे करीब 8,000 सूचना प्रौद्योगिकी (IT) पेशेवरों को रोजगार मिला है। राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ALSO READ: दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 6.16 करोड़ के पार, जानिए कौनसे देश में हैं कितने मरीज
राज्य के आईटी विभाग ने अन्य स्थानों से प. बंगाल लौटे पेशेवरों को रोजगार ढूंढने में मदद के लिए ‘कर्म भूमि’ ऐप पेश किया है। आईटी पेशेवर इस ऐप के जरिए सीमिति अवधि के लिए राज्य में रोजगार हासिल कर सकते हैं। प. बंगाल के आईटी विभाग में संयुक्त सचिव संजय दास ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद बड़ी संख्या में बाहर से आईटी पेशेवर राज्य में लौट आए हैं।
ALSO READ: PM मोदी के अहंकार ने जवान को किसान के खिलाफ खड़ा कर दिया : राहुल गांधी
दास ने बंगाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा शुक्रवार रात को आयोजित एक वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का मानना है कि यह प्रतिभाओं के इस्तेमाल का अच्छा अवसर है। इसी उद्देश्य से हमने ऐप शुरू किया है। उन्होंने कहा कि करीब 41,000 पेशेवरों तथा 400 नियोक्ताओं ने खुद को इस ऐप पर लिस्टिंग किया है। दास ने बताया कि इस ऐप के जरिए 8,000 से अधिक आईटी प्रोफेशनल्स को नौकरियां मिली हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हिमाचल में सामने आई उड़ने वाली दुर्लभ गिलहरी, क्या है इसकी विशेषता

2011 से भी बड़ी तबाही आएगी 2025 में, सुनामी को लेकर एक महिला की भविष्यवाणी!

अब अमेरिका में ही बढ़ेगी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें

केजरीवाल ने शीश महल के रखरखाव पर हर महीने खर्च किए 31 लाख रुपए

वक्फ के बाद अब संघ की नजर ईसाइयों की भूमि पर

सभी देखें

नवीनतम

क्या 12वीं परीक्षा में कैलकुलेटर की मिलेगी अनुमति, सीबीएसई ने दिया यह जवाब...

PhD छात्रों के लिए खुशखबरी, IIIT दिल्ली ने बढ़ाई फेलोशिप, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

CBSE New Rule : साल में 2 बार होगी 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा, Exam Date भी जारी

क्या है माइक्रो-रिटायरमेंट, क्यों बन रहा है जेन Z की नई पसंद

NTA ने किया JEE Main 2025 के रिजल्ट्स का ऐलान, 14 कैंडिडेट्स को 100 परसेंटाइल

अगला लेख