UPSC टॉपर आदित्य श्रीवास्तव ने कहा, मेरा सपना हुआ साकार

बोले, सफल होने के लिए निरंतरता व कड़ी मेहनत जरूरी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 17 अप्रैल 2024 (12:08 IST)
UPSC topper: सिविल सेवा परीक्षा में पहला स्थान हासिल करने वाले आदित्य श्रीवास्तव (Aditya Srivastava) ने मंगलवार को कहा कि आईएएस (IAS) के लिए चयन होना उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा है। यहां राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (NPA) में आईपीएस प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे श्रीवास्तव ने कहा कि वे भगवान से प्रार्थना कर रहे थे कि उन्हें शीर्ष 70 में जगह मिले और जब उन्हें पता चला कि वे पहले स्थान पर हैं तो कुछ देर के लिए उन्हें यकीन ही नहीं हुआ।

ALSO READ: UPSC में नौशीन की 9 वीं रैंक, 47 मुस्लिम अभ्यर्थी चयनित हुए
 
श्रीवास्तव ने पहला स्थान हासिल किया : संघ लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित किए जिसमें श्रीवास्तव ने पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने पीटीआई की वीडियो सेवा से कहा कि आईएएस बनना लंबे समय से सपना था, मैं इसे हकीकत में बदलना चाहता था और इसीलिए मैं एनपीए आने के बाद भी इसमें लगा रहा।

ALSO READ: UPSC ने घोषित किए CSE 2023 के परिणाम, आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप
 
उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत (सिविल सेवा परीक्षा देने की यात्रा) मेरे जीवन में काफी पहले हो चुकी थी, क्योंकि उत्तरप्रदेश और बिहार में यह एक आम बात है कि लोग आपको सिविल सेवाओं के लिए प्रोत्साहित करते हैं। वह एक शुरुआत थी, उसके बाद आईआईटी और उससे मिले अवसर के कारण मैं कॉर्पोरेट सेक्टर में भी गया। लेकिन फिर मैं सिविल सेवाओं के लिए लौट आया।
 
लखनऊ के रहने वाले हैं श्रीवास्तव : उत्तरप्रदेश के लखनऊ के रहने श्रीवास्तव (27) ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई पूरी की और उनके पास एमटेक की डिग्री भी है। यूपीएससी परीक्षा में उनका वैकल्पिक विषय इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग था।
 
सफल होने के लिए निरंतरता व कड़ी मेहनत जरूरी : श्रीवास्तव ने कहा कि परीक्षाओं में सफल होने के लिए निरंतरता व कड़ी मेहनत जरूरी है इसके अलावा पिछले वर्षों के प्रश्नों का विश्लेषण और खुद को इस दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना कुछ ऐसी चीजें हैं जिनकी इस परीक्षा को पास करने के लिए सभी को जरूरत होती है। उनके पिता एक सरकारी कर्मचारी और माता गृहिणी हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि माता-पिता के सहयोग के बिना इस मंजिल तक पहुंचना संभव नहीं था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Gold-Silver Price : सोना फिर टूटा, चांदी में भी बड़ी गिरावट, जानिए क्‍या हैं भाव...

समझिए भारत के किस राज्य में महिलाओं के लिए कितना है आरक्षण, समझिए हॉरिजॉन्टल-वर्टिकल रिजर्वेशन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और गूगल के वर्तमान संदर्भ में गुरु की प्रासंगिकता

Hustle Culture अब पुरानी बात! जानिए कैसे बदल रही है Work की Definition नई पीढ़ी के साथ

क्या आप भी शुभांशु शुक्ला की तरह एस्ट्रोनॉट बनना चाहते हैं, जानिए अंतरिक्ष में जाने के लिए किस डिग्री और योग्यता की है जरूरत

अगला लेख