इस सॉफ्टवेयर कंपनी में होने वाली हैं बंपर भर्तियां, 400 नए कर्मचारी जोड़े जाएंगे

Webdunia
मंगलवार, 11 जनवरी 2022 (16:56 IST)
नई दिल्ली। ग्लोबल सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस एवं इंजीनियरिंग सेवा प्रदाता कंपनी ह्यूज सिस्टीक कॉर्पोरेशन (एचएससी) ने 2022 के अंत तक इंजीनियरिंग एवं ग्रेड्स की श्रेणियों में अपने मौजूदा कार्यबल में 400 नए कर्मचारियों की जोड़ने की घोषणा की है। कंपनी ने मंगलवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि ये 400 नए कर्मचारी गुरुग्राम, बेंगलुरु एवं अन्य नए स्थानों पर स्थित एचएससी के इंडिया आरएंडडी सेंटर्स में नियुक्त होंगे।

ALSO READ: Jobs : खुशखबर, 2022 में आने वाली है नौकरियों की बहार
 
गुरुग्राम में एचएससी के इंडिया मुख्यालय में एक नई सुविधा का अनावरण किया गया है, जहां पर नए सदस्यों को नियुक्त किया जाएगा। यह सुविधा 40,000 वर्गफीट के क्षेत्र में विस्तृत है। इस नई सुविधा का डिजाइन एचएससी में काम करने वाले मिलेनियल्स की जरूरतों व अपेक्षाओं के अनुरूप किया गया है। मौजूदा महामारी द्वारा उत्पन्न चुनौतियों के लिए सावधानी के उपायों के अतिरिक्त इस सुविधा में अत्याधुनिक यूवी सैनिटाइजेशन सिस्टम हैं। यह सुविधा खूबसूरत लैंडस्केप के बीच ओपन-टू-एयर वर्कस्टेशन प्रदान करती है, जो पारंपरिक वर्कस्टेशन में नहीं मिलते।
 
कंपनी के प्रबंध निदेशक विनोद सूद ने कहा कि एचएससी में हम निरंतर इंजीनियरिंग की नई प्रतिभाओं को जोड़ने का प्रयास करते हैं, जो हमारी मौजूदा प्रतिभाशाली डिलीवरी टीम के जोश व उत्साह को पहचानकर हमारे ग्राहकों के डिजिटल सफर को सुगम बनाएं। हमारे लोग हमारी शक्ति हैं। कर्मचारियों पर केंद्रण सदैव से हमारे सिद्धांत का एक मुख्य तत्व है। मौजूदा कैंपस में इस नई सुविधा की शुरुआत इसका एक महत्वपूर्ण प्रमाण है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

क्या है माइक्रो-रिटायरमेंट, क्यों बन रहा है जेन Z की नई पसंद

NTA ने किया JEE Main 2025 के रिजल्ट्स का ऐलान, 14 कैंडिडेट्स को 100 परसेंटाइल

Petrol Diesel Price: सप्ताह के प्रथम दिन पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी, जानें कीमतें

UGC ने भर्ती और पदोन्नति संबंधी मसौदा नियमों पर प्रतिक्रिया प्राप्त करने की समय सीमा बढ़ाई

NEET UG परीक्षा का पैटर्न बदला, NTA ने जारी किया नोटिस, जानिए क्‍या हुआ बदलाव

अगला लेख