Hanuman Chalisa

सीबीएसई ने छात्रों को प्रश्नपत्र लीक होने से जुड़ी अफवाहों के प्रति किया आगाह

Webdunia
सोमवार, 27 फ़रवरी 2023 (21:41 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को छात्रों और उनके माता-पिता को बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने से जुड़ीं अफवाहों के प्रति आगाह किया। सीबीएसई ने छात्रों को अफवाह फैलाने में शामिल नहीं होने की भी चेतावनी दी और कहा कि इसमें लिप्त पाए जाने पर उनके खिलाफ कदाचाररोधी नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
 
बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बोर्ड के यह संज्ञान में आया है कि कुछ लोग पेपर लीक होने के बारे में यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर और सोशल मीडिया के अन्य मंचों पर नियमित रूप से अफवाह फैला रहे हैं या 2023 की परीक्षाओं के प्रश्नपत्र अपने पास होने का दावा कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि इन लोगों, समूहों और एजेंसियों का इरादा भोलेभाले छात्रों और उनके माता-पिता से पैसे ऐंठना है। इस तरह की गैरजिम्मेदाराना गतिविधियां छात्रों और लोगों में भ्रम पैदा करेंगी। बोर्ड फर्जी खबर एवं अफवाह फैलाने वालों की पहचान करने तथा उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए चौकन्ना और सक्रिय है। उल्लेखनीय है कि सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं अभी जारी हैं और 5 अप्रैल को संपन्न होंगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए कितने फीसदी विद्यार्थी हुए उत्‍तीर्ण?

इंजीनियरिंग के लिए यदि जेईई की परीक्षा नहीं देंगे तो क्या होगा?

MP Board Result 2026 : 10वीं-12वीं के नतीजे 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे, ऐसे करें चेक

अगला लेख