Publish Date: Wed, 09 Jun 2021 (16:46 IST)
Updated Date: Wed, 09 Jun 2021 (16:47 IST)
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं या किसी सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर पदों पर भर्ती के लिए होने वाली ऑनलाइन परीक्षा की नई तारीख की घोषणा कर दी है।
डीएसएसएसबी ने परीक्षा का नया कार्यक्रम अपनी वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जारी कर दिया है। आवेदक इसे वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
पीजीटी परीक्षा पहले 8 से 20 जून तक आयोजित होने वाली थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से परीक्षा स्थगित करनी पड़ी थी। इस संबंध में डीएसएसएसबी की ओर से 3 जून को नोटिफिकेशन जारी करके जानकारी दी गई थी।
आवेदक इन बातों का रखें ध्यान
- अपना ई-मेल एड्रेस/मोबाइल नंबर अपडेट कर लें।
- अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर कोविड-19 से बचाव संबंधी नियमों का पालन करना होगा।
- परीक्षा ऑनलाइन मोड में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी।
- किसी भी अपडेट के लिए डीएसएसएसबी के ओआरएस पोर्टल पर रखें।
webdunia
Publish Date: Wed, 09 Jun 2021 (16:46 IST)
Updated Date: Wed, 09 Jun 2021 (16:47 IST)