38 हजार सरकारी नौकरियां, पुलिस भर्ती में नहीं होगा साक्षात्कार

Webdunia
रविवार, 27 मई 2018 (17:54 IST)
जींद। युवाओं के लिए खुशखबर है। हरियाणा सरकार जल्द ही ढेर सारी नौकरियां लाने वाली है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि तीन महीने में ग्रुप-डी की 38 हजार नौकरियां निकाली जाएंगी। इनमें खिलाड़ियों को 10 प्रतिशत का कोटा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सात हजार पुलिस की भर्ती भी होगी। इसके लिए कोई साक्षात्कार नहीं होगा। खट्टर ने कहा कि हमारी सरकार ने पारदर्शिता से नौकरी देने का काम किया है। अब से पहले जो सरकारें थीं, उनमें सिफारिशों और रुपयों से नौकरियां मिलती थीं।

हमने नौकरियों में साक्षात्कार समाप्त करके नौकरियों में पारदर्शिता लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पांच साल के दौरान वे इतनी घोषणाएं करेंगे जितनी पिछले 10 साल की सरकार ने नहीं की। वे घोषणाएं ही नहीं करेंगे बल्कि उन पर काम भी करवाएंगे। उन्होंने बताया कि अब तक उन्होंने 4500 घोषणाएं की हैं जिनमें से 3300 पूरी हो चुकी हैं। 

डॉक्टरों के 20 हजार पद खाली : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने माना की प्रदेश में डॉक्टरों की कमी है और लगभग बीस हजार पद भरे जाने बाकी हैं।  मुख्यमंत्री ने जींद में पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में माना कि प्रदेश में फिलहाल डॉक्टरों की कमी है। उन्होंने कहा कि इस कमी को दूर करने के लिए सरकार 22 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करेगी, जिनमें से एक कॉलेज जींद जिले में भी बनाया जाएगा। खट्टर ने कहा कि प्रदेश में 27 हजार डॉक्टरों के पद हैं। जिनमें से 7000 पद भरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए सरकार जल्द ही कार्यवाही करेगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अंग्रेजी को लेकर शाह और राहुल के बीच क्‍यों उठा विवाद, क्‍या है भाषा को लेकर पूरा मामला?

1 लाख की गाड़ी के नंबर की कीमत 14 लाख, क्या है इस No की खूबी

यूपी में भाजपा मिशन 2027 में जुटी, टिकट के दावेदारों की तैयार होगी गोपनीय रिपोर्ट

ईरान में फंसी छत्तीसगढ़ की लड़की, पिता ने मोदी सरकार से लगाई यह गुहार

महाराष्ट्र के मंत्री पुत्र ने लगाई होटल की बोली, नहीं कर पाए राशि जमा, फिर क्या हुआ...

सभी देखें

नवीनतम

क्यों Gen Z को नौकरी देने से बच रहीं हैं कंपनियां? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

ईरान क्यों पढ़ने जाते हैं भारतीय छात्र, जानिए क्या हैं आकर्षण

क्यों भारतीयों की पहली पसंद है कनाडा? जानिए कैसे मिलती है कनाडा की नागरिकता

भारतीय सेना में महिलाओं के लिए नौकरी के शानदार अवसर, जानिए क्या होनी चाहिए योग्यता और कैसे होती है ट्रेनिंग

एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी के रिजल्ट घोषित, जानिए इसके बाद क्या होता है परीक्षा का अगला चरण

अगला लेख