55.6% में ही IAS टॉपर बने अनुदीप, दूसरी रैंकिंग सिर्फ 2 नंबर पीछे...

Webdunia
सोमवार, 7 मई 2018 (12:27 IST)
संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2017 में सफलता पाने वाले उम्मीदवारों के नंबर रविवार को जारी किए। टॉपर रहे अनुदीप दुरईशेट्टी ने 55.6% अंक हासिल किए। भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में कार्यरत अनुदीप ने 2025 अंकों में से 1126 अंक प्राप्त किए। दूसरे नंबर पर रहीं अनु कुमारी को अनुदीप से महज दो अंक कम मिले। अनु ने 55.5% अर्जित किए।
 
अनुदीप को मेन्स में (लिखित परीक्षा) में 950 अंक और इंटरव्यू में 176 अंक मिले। इसी तरह अनु को लिखित परीक्षा में 937 अंक और इंटरव्यू में 187 अंक मिले। उन्होंने कुल 1124 अंक हासिल किए। दोनों रैंक में महज दो अंकों का अंतर रहा। 
 
तीसरे नंबर पर रहे सचिन गुप्ता को 55.4% अंक मिले। उन्हें लिखित में 946 और इंटरव्यू में 176 अंक मिले। यहां बता दें कि अनुदीप द्वारा हासिल 55.6 प्रतिशत पिछले 3 वर्षों का सबसे अधिक प्रतिशत है। सिविल सेवा परीक्षा 2016 की टॉपर रहीं नंदनी केआर ने 55.3 फीसदी अंक अर्जित किए थे। वहीं, 2015 की टॉपर टीना डाबी को 52.49% अंक मिले।
 
उल्लेखनीय है कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) हर साल सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है। इसे भारत की सबसे प्रतिष्ठित और बड़ी प्रतियोगी परीक्षा माना जाता है। इसमें 1750 अंकों की लिखित परीक्षा और 275 अंकों का इंटरव्यू होता है। 
 
यह परीक्षा तीन चरणों- प्रारंभिक, मुख्य और इंटरव्यू में आयोजित की जाती है। इसके माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारियों का मेरिट के आधार पर चयन होता है। 
 
सिविल सेवा परीक्षा 2017 की प्रारंभिक परीक्षा 18 जून 2017 को हुई थी। इसके लिए 9,57,590 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इसमें से 4,56,625 उम्मीदवार शामिल हुए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्‍या है मामला...

हरियाणा CM के खिलाफ बयान पर अनिल विज को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

हम 'सामना' नहीं पढ़ते, कांग्रेस का शिवसेना UBT पर पलटवार

दिल्ली में अब CM पर सस्पेंस, महिला, दलित या कोई और?

विवादों के बाद ममता कुलकर्णी ने दिया महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा, बोलीं- मैं साध्वी ही रहूंगी

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Price: सप्ताह के प्रथम दिन पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी, जानें कीमतें

UGC ने भर्ती और पदोन्नति संबंधी मसौदा नियमों पर प्रतिक्रिया प्राप्त करने की समय सीमा बढ़ाई

NEET UG परीक्षा का पैटर्न बदला, NTA ने जारी किया नोटिस, जानिए क्‍या हुआ बदलाव

सिविल सेवा परीक्षा आवेदन के लिए आयु और कोटा संबंधी दस्तावेज जमा करना हुआ अनिवार्य

NEET-UG का एंट्रेंस एग्जाम पेन और पेपर मोड में ही होगा : NTA का ऐलान

अगला लेख