आईएएस परीक्षा में बढ़ सकती है उम्र सीमा!

Webdunia
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने राज्य सेवा के अधिकारियों को आईएएस व आईपीएस सहित अन्य सेवाओं में शामिल किए जाने के लिए 54 वर्ष उम्र की मौजूदा सीमा में बढ़ोतरी किए जाने के बारे में राज्य सरकारों से उनकी राय मांगी है।
 
फिलहाल 3 अखिल भारतीय सेवाओं- भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय वन सेवा (आईएफओएस) में राज्य सरकारों के अधिकारियों को शामिल किए जाने पर विचार करने के लिए उम्र की अधिकतम सीमा उस साल 1 जनवरी को 54 वर्ष है जिस साल के लिए चयन सूची तैयार जाती है।
 
राज्य सेवा के कुछ अधिकारियों ने उम्र की 54 वर्ष की अधिकतम सीमा को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी थी। उनका कहना था कि इस सीमा को बढ़ाया जाना चाहिए, क्योंकि केंद्र सरकार में सेवानिवृति की उम्र को 58 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष कर दिया गया है।
 
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने इस संबंध में सभी हितधारकों से 30 दिसंबर तक उनकी राय आमंत्रित की है। सर्वोच्च न्यायालय ने इस साल 7 दिसंबर को अपने फैसले में निर्देश दिया था कि सभी याचिकाकर्ताओं को इस आदेश के जारी होने के 4 सप्ताह के अंदर केंद्र सरकार को उचित प्रतिवेदन देने की स्वतंत्रता होगी और केंद्र सरकार इस मसले पर निर्णय करेगी और अंतिम फैसला 4 महीने के अंदर ले लिया जाएगा। डीओपीटी के एक अधिकारी ने कहा कि इसके बाद इस मसले पर अंतिम फैसला लिए जाने से पहले टिप्पणियां मांगी जा रही हैं। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और गूगल के वर्तमान संदर्भ में गुरु की प्रासंगिकता

Hustle Culture अब पुरानी बात! जानिए कैसे बदल रही है Work की Definition नई पीढ़ी के साथ

क्या आप भी शुभांशु शुक्ला की तरह एस्ट्रोनॉट बनना चाहते हैं, जानिए अंतरिक्ष में जाने के लिए किस डिग्री और योग्यता की है जरूरत

8 साल बाद रेलवे में आ रही हैं इस पद के लिए बंपर भर्तियां

अब UPSC फेल होकर भी मिलेगी सरकारी और प्राइवेट नौकरी, जानिए प्रतिभा सेतु योजना कैसे बनेगी सफलता का नया मार्ग