suvichar

IIT Kanpur ने Professionals के लिए शुरू किया E Masters प्रोग्राम

Webdunia
बुधवार, 29 सितम्बर 2021 (18:48 IST)
पेशेवर स्नातकों के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने बुधवार को वर्चुअल लर्निंग के माध्यम से 4 नए स्नातकोत्तर कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की।
 
संस्थान के निदेशक अभय करंदीकर ने पत्रकारों से कहा कि अगले साल 1 जनवरी से शुरू होने वाला ई-मास्टर्स कार्यक्रम पेशेवरों के कौशल को बढ़ाने और उनके करियर विकल्पों को बढ़ाने में मदद करेगा।
 
ऑनलाइन कोर्स के कम से कम एक साल और अधिकतम 3 साल की अवधि में पूरा किया जा सकता है जिसके लिए अभ्यर्थी को न्यूनतम 8 लाख रुपए का भुगतान करना होगा।
 
पाठ्यक्रम के लिए पेशेवर की न्यूनतम योग्यता स्नातक या परास्नातक 55 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है हालांकि इसके लिए गेट स्कोर की आवश्यकता नहीं है।
 
ई-मास्टर्स के इच्छुक अभ्यर्थियों को 4 विकल्प मिलेंगे जिसमें वे संचार प्रणाली साइबर सुरक्षा, विद्युत क्षेत्र विनियमन अर्थशास्त्र और प्रबंधन और डेरिवेटिव बाजार और जोखिम प्रबंधन कार्यक्रम शामिल हैं।
 
12 मॉड्यूल के साथ उद्योग-केंद्रित पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए समय सीमा न्यूनतम एक और तीन वर्ष निर्धारित की गयी है। सभी कक्षायें आनलाइन होंगी हालांकि उन्हे 15 दिन का कैंपस विजिट करने का मौका मिलेगा।
 
प्रोफेसर करंदीकर ने कहा कि आईआईटी कानपुर उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने, प्रभावशाली शोध करने और तकनीकी नवाचारों में नेतृत्व प्रदान करने में अग्रणी है। हमारे कार्यकारी शिक्षा प्रमाणन कार्यक्रम उन कामकाजी पेशेवरों के बीच अत्यधिक लोकप्रिय हैं जो डोमेन विशेषज्ञता हासिल करना चाहते हैंl 
 
ईमास्टर्स के लॉन्च के साथ, हमने डिग्री क्रेडेंशियल प्रोग्राम प्रदान करके एक और कदम आगे बढ़ाया है जो कामकाजी पेशेवरों को संसाधनों और ज्ञान के हमारे संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र तक पहुंच प्रदान करता है। हम इस साल 4 कार्यक्रम शुरू कर रहे हैं, और जल्द ही और जोड़ेंगे।

हम दृढ़ता से मानते हैं कि अग्रणी उद्योग-केंद्रित क्षेत्रों में औपचारिक डिग्री काम करने वाले पेशेवरों के लिए अत्यधिक आकांक्षात्मक होगी। यह उनकी डोमेन विशेषज्ञता को बढ़ाने में मदद करेगा और उन्हें भारत की डिजिटल परिवर्तन यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेगा।
 
इच्छुक उम्मीदवार आवेदन के लिए वेबसाइट एचटीटीपी://ईमास्टर्स.आईआईटीके.एसी.इन/ पर जा सकते हैं। चारों कार्यक्रम में एडमिशन लेने के लिए वेबसाइट पर जा कर आवेदक अप्लाई कर सकते हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

rbi bank assistant vacancy : आरबीआई असिस्टेंट पद के लिए क्या योग्यता चाहिए? कौन इसमें अप्लाई कर सकता है? ये भी जान लें

Success in Exams: एक्जाम में पाना है अच्छी सक्सेस, तो करें ये 5 खास उपाय

UP Police Constable Exam Date 2026 : यूपी कांस्टेबल परीक्षा की तारीख का ऐलान

Work From Home: घर में इस दिशा में बैठकर करेंगे काम, तो करियर में मिलेगी दोगुनी तरक्की

परीक्षा, तनाव और विद्यार्थी : दबाव के बीच संतुलन की राह

अगला लेख