Hanuman Chalisa

इंदौर में आईटी में मिलेंगे अवसर

Webdunia
गुरुवार, 19 अप्रैल 2018 (17:04 IST)
इंदौर। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो यहां जून में एक और आईटी पार्क शुरू हो जाएगा। करीब 50 करोड़ रुपए की लागत से बने परिसर के उद्घाटन के दौरान इसमें 24 कंपनियां अपना कामकाज शुरू करेंगी। मध्यप्रदेश औद्योगिक केंद्र विकास निगम (एमपीएकेवीएन) के प्रबंध निदेशक (एमडी) कुमार पुरुषोत्तम ने गुरुवार को बताया कि शहर के खंडवा रोड पर नए आईटी पार्क का उद्घाटन जून में करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि 2 लाख वर्गफुट पर बनाए गए नए आईटी पार्क में फिलहाल 24 कंपनियों को जगह बेची गई है। इनमें से अ​धिकांश कंपनियां स्थानीय युवाओं ने शुरू की हैं।

ये कंपनियां पहले चरण में कुल मिलाकर करीब 1,500 लोगों को रोजगार देंगी। जिस जगह नया आईटी पार्क शुरू होना है, उसके ठीक पास क्रिस्टल आईटी पार्क विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) के रूप में वर्ष 2012 से चल रहा है। क्रिस्टल आईटी पार्क सूबे का पहला आईटी सेज है जिसे एमपीएकेवीएन ने ही विकसित किया है। इंदौर के सेज विकास आयुक्त कार्यालय के एक आला अधिकारी ने बताया कि क्रिस्टल आईटी पार्क में फिलहाल 13 कंपनियां चल रही हैं और यह 1,914 लोगों को रोजगार दे रहा है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए कितने फीसदी विद्यार्थी हुए उत्‍तीर्ण?

इंजीनियरिंग के लिए यदि जेईई की परीक्षा नहीं देंगे तो क्या होगा?

MP Board Result 2026 : 10वीं-12वीं के नतीजे 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे, ऐसे करें चेक

अगला लेख