'घर से काम' के चलन से अल्पकालिक नौकरियों को मिलेगा बढ़ावा

Webdunia
शनिवार, 9 जनवरी 2021 (17:26 IST)
मुंबई। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के चलते लॉकडाउन लगाए जाने के बाद 2020 में 'घर से काम' करने की व्यवस्था की सफलता इस साल हाइब्रिड कार्यबल को अल्पकालिक नौकरियों को बढ़ावा देगी। एक अध्ययन में यह कहा गया है।

रोजगार संबंधी सेवाएं देने वाली वेबसाइट साइकी के अध्ययन ‘2021 प्रतिभा प्रौद्योगिकी परिदृश्य’ के अनुसार, 2020 में अनुभवी लोगों की नौकरियां जाने और रोजगार बाजार में नए लोगों (स्नातकों) के आने से अल्पकालिक रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। इससे लागत के संदर्भ में विविधता, समावेश और कारोबारी दवाब को बढ़ावा मिलेगा।\

अध्ययन में कहा गया कि काम करने की अवधि खुद से तय करने से रोजगार में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ेगी। इससे भविष्य में नेतृत्व की भूमिका में भी महिलाओं की संख्या बढ़ेगी।

यह अध्ययन 100 से अधिक सी-सूट व मानव संसाधन कार्यकारियों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है। ये कार्यकारी 100 से अधिक संगठनों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनसे सर्वेक्षणों, सोशल मीडिया इनपुट, साक्षात्कारों व पैनल विर्मशों के जरिए जानकारियां जुटाई गईं।

सर्वेक्षण के अनुसार, 20 प्रतिशत कार्यकारियों ने कहा कि नियुक्तियां बाहरी वेंडरों, एचआर परामर्शदाताओं व एजेंसियों के माध्यम से की जाएंगी। वहीं 80 प्रतिशत ने कहा कि वे आंतरिक नियुक्तियों को तरजीह देंगे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

क्या 12वीं परीक्षा में कैलकुलेटर की मिलेगी अनुमति, सीबीएसई ने दिया यह जवाब...

PhD छात्रों के लिए खुशखबरी, IIIT दिल्ली ने बढ़ाई फेलोशिप, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

CBSE New Rule : साल में 2 बार होगी 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा, Exam Date भी जारी

क्या है माइक्रो-रिटायरमेंट, क्यों बन रहा है जेन Z की नई पसंद

NTA ने किया JEE Main 2025 के रिजल्ट्स का ऐलान, 14 कैंडिडेट्स को 100 परसेंटाइल

अगला लेख