एसबीआई देगा 10,000 को नौकरी

Webdunia
रविवार, 23 जून 2013 (12:16 IST)
FILE
मुंबई। भारतीय स्टेट बैंक ने अपने परिचालन का विस्तार करने के लिए चालू वित्तवर्ष के दौरान 10,000 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियुक्त करने की योजना बनाई है।

एसबीआई के चेयरमैन प्रतीप चौधरी ने बताया कि हम इस वर्ष 10,000 लोगों की नियुक्ति करेंगे जिसमें 1,500 प्रोबेशनरी अधिकारी शामिल होंगे जिसकी प्रक्रिया अप्रैल में शुरू हो गई। करीब 7,500 कर्मचारी अधिकारी चालू वित्तवर्ष में सेवानिवृत हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमने अपनी शाखाओं का उन्नयन किया है। सभी शाखाओं को वातानुकूलित कर दिया गया है। हमने पिछली तिमाही में अपनी शाखाओं में पर्याप्त कर्मचारियों को तैनात किया है और अपनी विभिन्न शाखाओं में 20,000 सहायक ग्रेड के कर्मचारियों की भर्ती की है।

एसबीआई की देश में करीब 1,200 शाखाएं खोलने की योजना है तथा चालू वित्तवर्ष में चीन और ब्रिटेन सहित विदेशों में 8 शाखाएं खोलने की योजना है।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने पिछले वित्तवर्ष में 63,000 लोगों की नियुक्ति की थी। पिछले वित्तवर्ष में अकेले एसबीआई ने 20,000 लिपिक श्रेणी के कर्मचारियों और 1,200 अधिकारियों की भर्ती की।

इसके अलावा बाकी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने 22,000 अधिकारियों और 20,000 लिपिक श्रेणी के कर्मचारियों को भर्ती किया।

वर्ष 2010-11 के अंत में सरकारी बैंकों में विभिन्न स्तरों पर 84,489 पद खाली थे। अधिकांश सरकारी बैंकों ने हाल के वर्षों में भर्ती अभियान को शुरू किया है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

क्या है माइक्रो-रिटायरमेंट, क्यों बन रहा है जेन Z की नई पसंद

NTA ने किया JEE Main 2025 के रिजल्ट्स का ऐलान, 14 कैंडिडेट्स को 100 परसेंटाइल

Petrol Diesel Price: सप्ताह के प्रथम दिन पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी, जानें कीमतें

UGC ने भर्ती और पदोन्नति संबंधी मसौदा नियमों पर प्रतिक्रिया प्राप्त करने की समय सीमा बढ़ाई

NEET UG परीक्षा का पैटर्न बदला, NTA ने जारी किया नोटिस, जानिए क्‍या हुआ बदलाव