नर्सों से पूछे जाने वाले सामान्य प्रश्न

Webdunia
ND
नर्सिंग का पेशा अपने आप में एक विशिष्ट पेशा है, इसलिए इसके साक्षात्कार के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्न भी विशिष्ट होते हैं। यदि आप इसे पेशे में दिलचस्पी रखते हों तथा साक्षात्कार में उपस्थित होते हैं तो आपसे यह प्रश्न पूछे जा सकते हैं :

1. आप नर्स क्यों बनना चाहती हैं?
2. आपके पास कितने वर्ष का अनुभव है?
3. आपने अपना प्रशिक्षण कब पूरा किया?
4. आपकी शैक्षणिक योग्यता क्या है?
5. आप इमर्जेंसी रूम, आर्थोपेडिक्स रूम, ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू या विशिष्ट क्षेत्र में कब से काम कर रही हैं?
6. आपकी शक्ति क्या है?
7. आपकी सबसे बड़ी कमजोरी क्या है?
8. आप तनाव से किस तरह निपटती हैं?
9. आपने नर्सिंग का पेशा ही क्यों चुना?
10. आप खाली समय में क्या करना पसंद करती हैं?
11. आप हमारे अस्पताल के बारे में क्या जानती हैं?
12. आप हमारे समूह के बारे में क्या जानती हैं?
13. आप हमारे साथ काम करना क्यों पसंद करेंगी?
14. अपने जॉब के बारे में अच्छी तरह बताइए?
15. जॉब में आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण क्या है?
16. पाँच वर्षों में आप क्या करना चाहेंगी?
17. क्या कभी आपको डाँटा गया है या इस्तीफा देने को कहा गया है?
18. यदि हम आपकी पृष्ठभूमि की जाँच करें तो क्या आपको कोई आपत्ति होगी?
19. यदि हम आपका विगत जानना चाहें तो हमें क्या तलाशना होगा?
20. आपने अपना पिछला जॉब क्यों छोड़ा?
21. जॉब छोड़ने से लेकर अब तक आप क्या करती रहीं?
22. क्या आप फिर काम करने को तैयार हैं?
23. आपका पिछला नियोक्ता आपकी किस तरह सिफारिश करेगा?
24. अपने पिछले तीन मैनेजरों/ प्रशासकों से आपके व्यवहार कैसे थे?
25. आपको लोगों का कौन-सा गुण अच्छा लगता है?
26. आपको किस तरह के मैनेजर अच्छे लगते हैं और किस तरह के बुरे कारण बताएँ!
27. मुझे उस बारे में बताएँ जब आपने किसी गुस्सैल चिकित्सक, साथी या रोगी को संभाला था। आपने उसे कैसे संभाला और इसके नतीजे क्या हुए?
28. आपके करियर की सर्वाधिक महत्वपूर्ण उपलब्धि क्या है?
29. अपने द्वारा लिए गए सर्वाधिक कठिन निर्णय के बारे में बताएँ? आप उस निर्णय तक कैसे पहुँचे?
30. मैं आपको नौकरी क्यों दूँ?
31. आप हमें ऐसा क्या देंगी जो दूसरा नहीं दे सकता है?
32. यदि हम आपको रखते हैं तो आप यहाँ कब तक रहेंगी?
33. आप किस नर्सिंग संगठन से संबंधित हैं?
34. आप कौन-सी पत्रिकाएँ पढ़ती हैं?
35. आप अपने आपको किस तरह अप टू डेट रखती हैं?

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

Hustle Culture अब पुरानी बात! जानिए कैसे बदल रही है Work की Definition नई पीढ़ी के साथ

क्या आप भी शुभांशु शुक्ला की तरह एस्ट्रोनॉट बनना चाहते हैं, जानिए अंतरिक्ष में जाने के लिए किस डिग्री और योग्यता की है जरूरत

8 साल बाद रेलवे में आ रही हैं इस पद के लिए बंपर भर्तियां

अब UPSC फेल होकर भी मिलेगी सरकारी और प्राइवेट नौकरी, जानिए प्रतिभा सेतु योजना कैसे बनेगी सफलता का नया मार्ग

आपको 'दिमाग से पैदल' बना रहा है ChatGPT, जानिए AI पर इस लेटेस्ट रिसर्च में क्या हुआ खुलासा