धोनी को झारखंड रत्न सम्मान

Webdunia
सोमवार, 24 सितम्बर 2007 (22:32 IST)
टीम को ट्वेंटी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुँचाने के लिए भारतीय कप्तान महेंद्रसिंह धोनी को झारखंड रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

झारखंड के उप मुख्यमंत्री सुधीर महतो ने कहा कि धोनी राज्य के इस शीर्ष सम्मान को पाने वाले पहले व्यक्ति हैं।

इन पुरस्कारों को पहली बार शुरू किया गया है। धोनी को यह सम्मान राँची में 15 नवंबर को राज्य के सातवें स्थापना दिवस के अवसर पर दिया जाएगा। धोनी की कप्तानी में टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए महतो ने कहा कि इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने देश को गौरांवित किया है।

उन्होंने कहा कि धोनी ने तीन बार के विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर अपने आपको साबित किया है। महतो ने कहा कि यह 26 वर्षीय कप्तान फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ तनाव के क्षणों से निबटने मे ं सफल रहेगा।

महतो ने ट्वेंट-20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए युवराजसिंह, एस. श्रीस ं थ, आरपी सिंह और रोहित शर्मा की भी तारीफ की।
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

WTC Cycle में भारत का सबसे खराब प्रदर्शन, कुल 10 मैच भी नहीं जीत पाई टीम इंडिया

भारतीय टेस्ट टीम का भविष्य: बल्लेबाजी से ज्यादा चिंताजनक स्थिति गेंदबाजी की

रोहित शर्मा और रविंद्र जड़ेजा आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं

विराट कोहली का 'Ego' प्रॉब्लम? नहीं छोड़ पा रहे ऑफ स्टंप की गेंद, सचिन से सीख लेने का सही वक्त

अर्जुन पुरस्कार मेरा मजाक उड़ाने वालों को जवाब है: पैरा शटलर नित्या