मिताली के नाम 3 हजार वनडे रन

Webdunia
मंगलवार, 13 मई 2008 (14:02 IST)
कप्तान मिताली राज ने भारत को महिला एशिया कप क्रिकेट खिताब दिलाने के साथ एक व्यक्तिगत उपलब्धि भी हासिल कर ली है। वह एकदिवसीय अन्तरराष्ट्रीय मैचों में 3 हजार रन बनाने वाली भारत की पहली और दुनिया की पाँचवीं खिलाड़ी बन गईं हैं।

मिताली ने रविवार को कोलम्बो में मेजबान श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में 72 गेंदों में 66 रन की शानदार पारी खेली और एकदिवसीय मैचों में 3000 रन बनाने की गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली।

उनकी कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को 177 रन के विशाल अंतर से हराकर लगातार चौथी बार महिला एशिया कप पर कब्जा किया। 25 वर्षीय मिताली के अब 98 एकदिवसीय मैचों में 46.90 के प्रभावशाली औसत से 3002 रन हो गए हैं, जिनमें दो शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं1 उनका सर्वश्रेष्ठ वनडे स्कोर नाबाद 114 रन है।

मिताली ने अपना वनडे करियर जून 1999 में शुर किया था1 उसके बाद से उन्होंने अपने शानदार करियर में कई उपलब्धियाँ हासिल की और अब वह 3000 वनडे रन बनाने वाली पहली भारतीय भी बन गईं हैं। मिताली ने इसके अलावा आठ टेस्टों मैचों में 52.00 के शानदार औसत से 572 रन भी बनाए हैं। उनका टेस्ट में सर्वाधिक स्कोर 214 रन हैं।

महिला क्रिकेट में वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क चोटी पर हैं, जिनके नाम 118 मैचों में 4844 रन दर्ज हैं1

महिला वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाडियों की सूची

खिलाड़ी..................देश..........मैच.....रन.......औसत.....शतक....अर्धशतक
1. बेलिंडा क्लार्क.....ऑस्ट्रेलिया....118.....4844....47.49......5.........30
2. कैरेन रोल्टन.....ऑस्ट्रेलिया....122.....4261.....49.54.....7..........29
3. डेबी होकली........न्यूजीलैंड.....118.....4064.....41.89.....4..........34
4. चार्लोट एडवर्ड्स....इंग्लैंड........106.....3304.....36.30....4..........25
5. मिताली राज.......भारत..........98.....3002.....46.90....2..........23

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]